शुक्रवार को इन 6 फिल्मों-शोज से आएगा एंटरटेनमेंट का बवंडर, थिएटर-ओटीटी पर मचेगा धमाल
18 सितंबर यानी शुक्रवार को एटंरटेनमेंट का तगड़ा डोज मिलने वाला है. थिएटर से लेकर ओटीटी तक पर कई शानदार फिल्में और सीरीज 18 सितंबर को रिलीज हो रही हैं. आइए नजर डालते हैं इस लिस्ट पर.
'दायरा'
इस फिल्म को मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में करीना कपूर खान, पृथ्वीराज सुकुमारन, कंवलजीत सिंह, अचिंत कौर, अनुजा साठे, सीमा आजमी, विश्वापति सरकार जैसे स्टार्स दिखेंगे. फिल्म का जॉनर थ्रिलर है. ये हिंदी भाषा में रिलीज होगी. फिल्म 18 सितंबर को थिएटर में रिलीज होगी. फिल्म के ट्रेलर को फैंस ने काफी अच्छा रिस्पॉन्स दिया है. इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
'वाइब'
फिल्म में कुणाल खेमू, प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव, वंशिका धीर जैसे स्टार्स हैं. फिल्म थिएटर में रिलीज होगी. इस फिल्म को कुणाल खेमू ने ही डायरेक्ट किया है. फिल्म का जॉनर एक्शन थ्रिलर कॉमेडी है. कुणाल को कॉमेडी अवतार में देखना दिलचस्प होने वाला है. करीना ने कुणाल की कॉमिक टाइमिंग की तारीफ भी की थी.
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें- नाना पाटेकर का 19 साल छोटी मनीषा कोइराला संग था अफेयर? राइटर ने किया रिएक्ट
'लस्ट स्टोरी 3'
इस सीरीज में राधिका आप्टे, कोंकणा सेन शर्मा, विजय वर्मा, अभिषेक बनर्जी, गुरफतेह पीरजादा, सना थम्पी, अली फजल जैसे स्टार्स दिखेंगे. सीरीज को आप नेटफ्लिक्स पर देख पाएंगे. वहीं इसे विक्रमादित्य मोटवाने, किरण राव, शकुन बत्रा और विशाल भारद्वाज ने डायरेक्ट किया है. ये बोल्ड और रोमांटिक सीरीज होने वाली है. 'लस्ट स्टोरी' के दो सीजन पहले आ चुके हैं और दोनों सीजन को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था.
View this post on Instagram
'लव लॉटरी'
इस फिल्म में अक्षय ओबेरॉय, हेली दारुवाला, इंदिरा कृष्णन, कबीर दुहान सिंह, हेमंत पांडे, अर्शदीप संधू जैसे स्टार्स नजर आएंगे. फिल्म को अरविंद पांडे ने डायरेक्ट किया है. फिल्म का जॉनर रोमांटिक ड्रामा है. ये फिल्म हिंदी में रिली हो रही है और इसे आप थिएटर में देख पाएंगे.
ये भी पढ़ें- ASKSRK: 'किंग' की शूटिंग के वक्त शाहरुख खान को लगी थी चोट, अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर कहा ये
'रेजिडेंट एविल'
इस फिल्म में ऑस्टिन अबराम, जच चेरी, पॉल वाल्टर हाउजर, अली रईस जैसे स्टार्स दिखेंगे. फिल्म साई-फाई हॉरर जॉनर की है और इंग्लिश में रिलीज होगी. इस फिल्म को आप थिएटर में देख पाएंगे. Zach Cregger ने फिल्म को डायरेक्ट किया है.
'पापा यार जाकिर खान'
ये जाकिर खान का स्टैंड-अप कॉमेडी शो है. इसे आप नेटफ्लिक्स पर 18 सितंबर से देख पाएंगे. जाकिर खान के शोज को फैंस पसंद करते हैं.
View this post on Instagram
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







