दिल्ली में बड़ी सियासी हलचल, इस पार्टी के 16 पार्षद BJP में होंगे शामिल
देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है. सूत्रों के मुताबिक इन्द्रप्रस्थ विकास पार्टी (IVP) के सभी 16 नगर निगम पार्षद बीजेपी का दामन थामने जा रहे हैं. ये सभी पार्षद शुक्रवार (10 जुलाई) को सुबह भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ जुड़ेंगे.
ABP न्यूज ने 1 जुलाई को बताया था कि 'इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी' के पार्षद बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. अब बिल्कुल वही होने जा रहा है. IVP के सभी 16 नगर निगम पार्षद बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं.
सीएम रेखा गुप्ता की मौजूदगी में पार्षद होंगे बीजेपी में शामिल
इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा भी मौजूद रहेंगे. करीब 14 महीने पहले गठित इन्द्रप्रस्थ विकास पार्टी के कुल 16 निगम पार्षद हैं. ये सभी कल बीजेपी में शामिल हो जायेंगे. इनमें से 15 पार्षद पहले आम आदमी पार्टी से जुड़े थे.
बीजेपी में शामिल होने जा रहे पार्षदों के नाम
- मुकेश गोयल
- हेमचंद गोयल
- देवेंद्र कुमार
- मनीषा जसवीर कराला
- उषा शर्मा
- अनिल राणा
- दिनेश भारद्वाज
- बॉबी किन्नर
- रोनाक्षी शर्मा
- अशोक पांडे
- साहिब कुमार
- राखी यादव
- राजेश लाड़ी
- हिमानी जैन
- कमल भारद्वाज
- लीना कुमार
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







