IPL में कहर ढाने वाले 5 तेज गेंदबाजों को किया गया इग्नोर, जीरो विकेट लेने वाला बॉलर टीम इंडिया में
इंग्लैंड टूर के समापन के बाद भारतीय टीम जिम्बाब्वे टूर पर चली जाएगी. 23-26 जुलाई के बीच तीन टी20 मैच खेले जाएंगे. इस सीरीज के लिए BCCI टीम इंडिया का एलान कर चुका है, जिसमें ज्यादातर युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है. विशेष रूप से तेज गेंदबाज मयंक यादव आलोचकों के निशाने पर आ गए हैं.
सेलेक्टर्स पर सवाल उठ रहे हैं कि कैसे IPL 2026 में एक भी विकेट ना लेने वाले मयंक यादव को टीम इंडिया में डायरेक्ट एंट्री मिल गई. जबकि आईपीएल के हालिया सीजन में कहर बरपाने वाले पांच गेंदबाजों को इग्नोर कर दिया गया. इनमें भुवनेश्वर कुमार का नाम भी शामिल है.
जीरो विकेट लेने बॉलर को किया शामिल
दरअसल मयंक यादव चोट से उबर कर वापसी कर रहे थे. उन्होंने IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए 4 मैच खेले, लेकिन एक भी विकेट नहीं ले पाए. सीजन में उनका इकोनॉमी रेट 11.38 का रहा. तो इस नहीं है कि मयंक ने बहुत कसी हुई गेंदबाजी की हो. दूसरी ओर सीजन के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों को टीम इंडिया में एंट्री नहीं मिली है.
इन 5 गेंदबाजों को जगह नहीं
भुवनेश्वर कुमार, अंशुल कंबोज, रसिख डार सलाम, कार्तिक त्यागी और साकिब हुसैन, बेशक IPL 2026 के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में शामिल रहे. आईपीएल 2026 में इन पांच गेंदबाजों ने मिलकर 101 विकेट चटकाए थे. मगर उनमें से किसी को भी जिम्बाब्वे टूर पर जाने का मौका नहीं मिला है.
- 28 विकेट - भुवनेश्वर कुमार
- 21 विकेट - अंशुल कंबोज
- 19 विकेट - रसिख डार सलाम
- 18 विकेट - कार्तिक त्यागी
- 15 विकेट - साकिब हुसैन
जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह
यह भी पढ़ें:
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
अक्षर पटेल का स्पेशल 100, बन गए ऐसा करने वाले 5वें भारतीय; बोले- कभी नहीं सोचा था
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







