खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के 2 आतंकी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार

Jun 19, 2026 - 11:25
 0
खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के 2 आतंकी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों और मलेशिया पुलिस के साथ मिलकर एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया है. संयुक्त कार्रवाई में प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) के 2 मोस्ट वांटेड आरोपियों को गुरुवार (18 जून) की सुबह मलेशिया से भारत लाया गया. जैसे ही ये दोनों आरोपी दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI Airport) पर उतरे, पंजाब पुलिस ने तुरंत इन्हें अपनी गिरफ्त में ले लिया.

जानकारी के मुताबिक दोनों आरोपियों को आगे की जांच के लिए पंजाब लाया गया है. बता दें कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंबाला निवासी गुरविंदर सिंह और पटियाला निवासी मनजीत सिंह के रूप में हुई है. दोनों पंजाब में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर रेल लाइनों सहित महत्वपूर्ण रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाने वाले आतंकी मॉड्यूल में शामिल थे.

पंजाब पुलिस ने 23 जनवरी 2026 को सरहिंद फतेहगढ़ साहिब के पास रेलवे फ्रेट कॉरिडोर लाइन पर हुए IED ब्लास्ट और 27 अप्रैल 2026 को शंभू जिला पटियाला के पास उसी कॉरिडोर पर विस्फोट की कोशिश के लिए जिम्मेदार आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था.

मलेशिया से चल रहा था आतंकी फंडिंग नेटवर्क
केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों की जांच में सामने आया है कि ये दोनों सिर्फ साजिश ही नहीं रच रहे थे, बल्कि मलेशिया से अपना एक पूरा आतंकी फंडिंग नेटवर्क ही चला रहे थे. गुरविंदर और मनजीत विदेशों में मौजूद अलग-अलग बैंक खातों का इस्तेमाल करके पंजाब में छिपे खालिस्तानी आतंकियों तक रुपये पहुंचाते थे, ताकि आतंकी गतिविधियों को बखूबी अंजाम दिया जा सके. 

पुलिस पहले से कर रही थी जांच पड़ताल
पंजाब पुलिस ने 23 जनवरी 2026 को फतेहगढ़ साहिब के सिरहिंद और 27 अप्रैल 2026 को पटियाला के शंभू इलाके में रेलवे लाइन पर हुए IED हमलों के मॉड्यूल का पहले ही भंडाफोड़ कर दिया था. बता दें कि पहले की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया था. जब इन चारों से पूछताछ हुई और तलाशी ली गई तो उनके पास से RPG लॉन्चर, IED, RDX, हैंड ग्रेनेड और बेहद हाईटेक हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद हुआ था. इसी जांच के तार बाद में मलेशिया तक पहुंचे.

इनपुट- सचिन कुमार

ये भी पढ़ें 

कश्मीरियों के प्रदर्शन से घबराए मुनीर और शरीफ, पाकिस्तानी सरकार ने 150 लोगों को घोषित किया आतंकी

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.