कौन होगा अगला जेम्स बॉन्ड? मेकर्स ने दिया बड़ा अपडेट, जैकब एलोर्डी दौड़ में सबसे आगे
हॉलीवुड की फेमस और धांसू फ्रैंचाइजी फिल्मों में से एक 'जेम्ड बॉन्ड' की 26वीं सीरीज के लिए तैयारी शुरू हो चुकी है. अगली फिल्म का निर्देशन कनाडाई फिल्म डायरेक्टर, राइटर और प्रोड्यूसर डेनिस विलेन्यूवे करने जा रहे हैं. डेनिस को 'ड्यून', 'ब्लेड रनर 2049' और 'प्रिजनर्स' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है. जेम्स बॉन्ड की अगली फिल्म को लेकर 007 की भूमिका के लिए नए चेहरे की तलाश शुरू हो गई है.
अमेजन एमजीएम स्टूडियोज ने दिया अपडेट
अमेजन एमजीएम स्टूडियोज ने इस फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट किया है. मेकर्स ने बताया कि जेम्स बॉन्ड यानी 007 की तलाश शुरू हो चुकी है. अमेजन एमजीएम स्टूडियोज ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर लिखा, 'अगले जेम्स बॉन्ड की तलाश जारी है.'
अगले जेम्स बॉन्ड की तलाश शुरू
मेकर्स ने आगे लिखा, 'फिलहाल कास्टिंग प्रोसेस से जुड़ी खास जानकारियों पर कुछ भी कहने का प्लान नहीं है, लेकिन सही समय आने पर 007 के फैंस के साथ और अपडेट्स साझा किए जाएंगे.' ये अपडेट इसलिए भी खास है क्योंकि 2021 में रिलीज हुई 'नो टाइम टू डाई' के बाद से ही नए बॉन्ड को लेकर लगातार कयास लगाए जा रहे थे.
Statement from Amazon MGM Studios:
— Amazon MGM Studios (@AmazonMGMStudio) May 14, 2026
“The search for the next James Bond is underway. While we don’t plan to comment on specific details during the casting process, we’re excited to share more news with 007 fans as soon as the time is right.” pic.twitter.com/2RLm8fITWQ
ये भी पढ़ें:- 'जेम्स बॉन्ड' बनकर स्क्रीन हिलाने वाले थे धर्मेंद्र, इस वजह से रिलीज नहीं हो पाई फिल्म
डेनिस विलेन्यूव कर रहे डायरेक्ट
हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, अब नए बॉन्ड प्रोजेक्ट पर काम तेज हो गया है. कहा जा रहा है कि ऑडिशन भी शुरू हो चुके हैं और कास्टिंग डायरेक्टर नीना गोल्ड इस प्रोसेस में शामिल हैं.
नई फिल्म का निर्देशन डेनिस विलेन्यूव करेंगे, जबकि इसकी स्क्रिप्ट स्टीवन नाइट लिख रहे हैं. प्रोडक्शन टीम में एमी पास्कल और डेविड हेमन जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं. अमेज़न एमजीएम की फिल्म प्रमुख कोर्टने वैलेंटी ने कहा, 'हम इस प्रोजेक्ट पर बहुत ध्यान और जिम्मेदारी के साथ काम कर रहे हैं. जब किसी बड़ी फ्रैंचाइज़ी के साथ बेहतरीन टीम जुड़ती है, तो उससे कुछ खास बनने की उम्मीद अपने आप बढ़ जाती है.'
किसे मिल सकता है मौका?
नए जेम्स बॉन्ड को लेकर लंबे समय से कई एक्टर्स के नाम चर्चा में हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैकब एलोर्डी, कैलम टर्नर और एरॉन टेलर-जॉनसन को इस रोल के लिए दौड़ में सबसे आगे हैं. हालांकि, ऐसी भी चर्चा है कि अमेज़न एमजीएम इस बार किसी बड़े सुपरस्टार की बजाय नए या कम फेमस चेहरे को 007 के रोल के लिए चुन सकता है.
ये भी पढ़ें:- 'मिशन इम्पॉसिबल' से लेकर जेम्स बॉन्ड तक, इंडिया में हुई है इन बड़ी बड़ी हॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







