गुजरात टाइटंस के नाम IPL की सबसे बड़ी जीत, SRH को हराकर रचा इतिहास, सुदर्शन-रबाड़ा चमके

May 13, 2026 - 12:14
 0
गुजरात टाइटंस के नाम IPL की सबसे बड़ी जीत, SRH को हराकर रचा इतिहास, सुदर्शन-रबाड़ा चमके

Gujarat Titans Largest Win by Runs in IPL: गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 82 रनों से हरा दिया है. यह IPL के इतिहास में रनों के लिहाज से गुजरात की सबसे बड़ी जीत है. साथ ही यह हैदराबाद की रनों की सबसे बड़ी हार भी है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में गुजरात की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 168 रन बनाए थे. जवाब में जेसन होल्डर और कगिसो रबाड़ा के घातक स्पेल ने हैदराबाद के बैटिंग लाइन-अप की कमर तोड़कर रख दी.

IPL में गुजरात की सबसे बड़ी जीत

गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 82 रनों से हराया. यह आईपीएल के इतिहास में उसकी रनों की सबसे बड़ी जीत है. इससे पहले गुजरात की सबसे बड़ी जीत इसी सीजन राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आई थी. उस मुकाबले में गुजरात ने राजस्थान को 77 रनों से हराया था.

  • 82 रन - गुजरात टाइटंस (बनाम SRH)
  • 77 रन - गुजरात टाइटंस (बनाम RR)
  • 62 रन - गुजरात टाइटंस (बनाम MI)

साई सुदर्शन और वाशिंगटन सुंदर की अर्धशतकीय पारी के दम पर गुजरात टाइटंस ने पहले बैटिंग करते हुए 168 रन बनाए थे. सुदर्शन ने 61 रन और सुंदर ने 50 रनों का योगदान दिया.

बाकी काम गेंदबाजों ने कर दिया. खासतौर पर कगिसो रबाड़ा और जेसन होल्डर ने हैदराबाद के बल्लेबाजों को हाथ खोलने का मौका ही नहीं दिया. दरअसल गुजरात की जीत की नींव मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाड़ा ने रखी थी. दोनों ने मिलकर पहले 6 ओवरों में ईशान किशन, ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा और स्मरण रविचंद्रन को आउट कर पवेलियन भेज दिया था.

इसके बाद SRH की टीम शुरुआती झटकों से उबर ही नहीं पाई. सिराज ने 3 ओवरों में केवल 11 रन दिए. हालांकि वो सिर्फ एक ही विकेट ले पाए. मिडिल ओवरों में आकर जेसन होल्डर ने बहती गंगा में हाथ धोए और 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 20 रन देकर हैदराबाद के तीन बल्लेबाजों को आउट कर दिया. इस जीत से गुजरात टाइटंस की टीम पॉइंट्स टेबल के टॉप पर आ गई है और उसकी प्लेऑफ में जगह लगभग पक्की हो गई है.

यह भी पढ़ें:

IPL 2026 के बीच इस टीम के मालिक बने राहुल द्रविड, CSK का पूर्व खिलाड़ी बना कप्तान

शेन वॉटसन का KKR को लेकर बड़ा दावा, प्लेऑफ को लेकर जो कहा वो सभी टीमों की उड़ा देगा नींद

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.