'चाहे खुशी हो या दुख...', मौनी रॉय ने पति सूरज संग तलाक की खबरों के बीच शेयर की पहली पोस्ट

May 13, 2026 - 12:14
 0
'चाहे खुशी हो या दुख...', मौनी रॉय ने पति सूरज संग तलाक की खबरों के बीच शेयर की पहली पोस्ट

टीवी की नागिन यानी मौनी रॉय अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से खूब सुर्खियों में बनी हुई हैं. बीते दिन उनके पति सूरज नांबियार संग तलाक की खबरें सुर्खियों में रहीं. दोनों ने एक दूसरे को इंस्टा पर अनफॉलो कर दिया है यहां तक कि मौनी ने सूरज संग अपनी शादी की फोटोज भी डिलीट कर दी है. बाद में सूरज ने भी अपना इंस्टा अकाउंट ही डिलीट कर दिया. हालांकि शादी टूटने की खबरों पर दोनों में से किसी ने भी कोई रिएक्शन नहीं दिया है लेकिन मौनी ने तलाक की खबरों के बीच अपने इंस्टा अकाउंट पर पहली पोस्ट की है जो काफी वायरल हो रही है. जानते हैं मौनी ने क्या लिखा है?

तलाक की खबरों के बीच मौनी रॉय का पहला पोस्ट
मौनी ने सूरज संग अपने तलाक की खबरों के बीच अपने इंस्टा पर पहली पोस्ट शेयर की है. हालांकि एक्ट्रेस ने अपने डिवोर्स रूमर्स पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है लेकिन उन्होंने अपनी पोस्ट में अपनी बहन संग अपनी तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया है. बता दें कि बुधवार सुबह मौनी ने रूपाली कडियान के साथ अपनी कई तस्वीरें शेयर कीं, जिन्हें उन्होंने अपनी बहन बताया. हालांकि, इनमें से किसी भी तस्वीर में सूरज नजर नहीं आए.

अपनी पोस्ट के कैप्शन में मौनी ने लिखा, “मेरी बहन, चाहे खुशी हो या दुख, बर्थडे मुबारक हो, मेरी सब कुछ. तुम्हारी व्यंग्य भरी बातें, तुम्हारी हाजिरजवाबी, तुम्हारी अंदरूनी खूबसूरती और वो सब कुछ जो तुम्हें तुम बनाता है, मुझे बहुत पसंद है! मैं तुमसे प्यार करती हूं! कोई भी शब्द यह बयां नहीं कर सकता कि मैं तुमसे कितना प्यार करती हूं, और तुम ये जानती भी हो. वैसे, तुम एक चुड़ैल हो.”

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by mon (@imouniroy)

ये भी पढ़ें:-'धुरंधर' फ्रेंचाइजी की सक्सेस के बाद राकेश बेदी को मिला एक करोड़ का बोनस? एक्टर ने रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी, बोले- 'फायदा मुझे भी तो होना...'

कैसे फैली मौनी और सूरज के तलाक की खबरें
बता दे कि मंगलवार सुबह मौनी और सूरज के अलग होने की खबरें तब सामने आईं जब फैंस ने देखा कि दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है. एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दोनों अलग हो चुके हैं और साथ नहीं रह रहे हैं. इन सब खबरों के बीच, सूरज ने इंस्टाग्राम पर अपना सोशल मीडिया अकाउंट ही डिलीट कर दिया है. खबरों के मुताबिक, मौनी की सबसे अच्छी दोस्त, अभिनेत्री दिशा पटानी ने भी सूरज के अकाउंट के डिएक्टिवेट होने से पहले उन्हें इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया था.

मौनी और सूरज की चार साल पहले हुई थी शादी
गौरतलब है कि चार साल पहले साल  2022 में, मौनी और सूरज ने गोवा में एक प्राइवेट फंक्शन में शादी की थी. उन्होंने मलयाली और बंगाली दोनों ट्रेडिशन के मुताबिक सात फेरे लिए थे.

मौनी रॉय वर्क फ्रंट
वहीं प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो मौनी रॉय अब मधुर भंडारकर की फिल्म "द वाइव्स" में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी, जिसमें सोनाली कुलकर्णी, रेजिना कैसेंड्रा, राहुल भट्ट, सौरभ सचदेवा, अर्जन बाजवा और फ्रेडी दारूवाला भी अहम भूमिकाओं में हैं.इसके अलावा, मौनी की आने वाली फिल्मों की लिस्ट में डेविड धवन की रोमांटिक फिल्म "है जवानी तो इश्क होना है" भी शामिल है, जिसमें वरुण धवन, पूजा हेगड़े, कुब्रा सैत, मनीष पॉल, रोहित सराफ, राजीव खंडेलवाल, नितिश निर्मल और श्रीलीला मुख्य भूमिकाओं में हैं. 

ये भी पढ़ें:-Dhurandhar 2 BO Day 55 Worldwide: ओटीटी रिलीज से पहले 'धुरंधर 2' वर्ल्डवाइड फिर रचेगी इतिहास! जानें-18सौ करोड़ी बनने से रह गई कितनी दूर

 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.