Dhurandhar 2 BO Day 34: 'भूत बंगला' भी ‘धुरंधर 2’ की कमाई पर नहीं लगा पाई ब्रेक, 34वें दिन फिर फिल्म ने दिखाई तेजी, कमा डाले इतने करोड़

Apr 22, 2026 - 11:18
 0
Dhurandhar 2 BO Day 34: 'भूत बंगला' भी ‘धुरंधर 2’ की कमाई पर नहीं लगा पाई ब्रेक, 34वें दिन फिर  फिल्म ने दिखाई तेजी, कमा डाले इतने करोड़

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में एक महीने से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है. स्पाई थ्रिलर फिल्म की रोज की कमाई में अब काफी गिरावट आई हो, लेकिन कुल मिलाकर इसकी परफॉर्मेंस शानदार बनी हुई है, जिससे यह 2026 की सबसे बड़ी भारतीय हिट फिल्मों में से एक बन गई है. नई फिल्मों के रिलीज होने के बावजूद भी यह फिल्म दर्शकों को अपनी ओर खींच रही है. चलिए यहां जानते हैं 'धुरंधर 2' ने 34वें दिन कितना कलेक्शन किया है?

‘धुरंधर 2’ का 34वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर नई फिल्मों के साथ बढ़ते कंप्टीशन के बावजूद थकने का नाम नहीं ले रही है. हालांकि इसके कलेक्शन में अब मंदी भी आ गई है लेकिन इसने पांचवें वीकेंड पर जबरदस्त परफॉर्म किया और अब 5वें हफ्ते के वीकडेज में भी ये बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों ही बटोर रही है. यहां तक कि 5वें मंगलवार को एक बार फिर इसने कमाई में तेजी दिखाई है.

  • फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के 34वें दिन यानी 5वें मंगलवार को 2 करोड़ की कमाई की है.
  • इसी के साथ ‘धुरंधर 2’ की 34 दिनों की कुल कमाई अब 1119.29 करोड़ रुपये हो गई है.
  • वहीं फिल्म ने पहले हफ्ते में 674.17 करोड़ कमाए थे. इसके दूसरे हफ्ते की कमाई 263.65 करोड़ और तीसरे हफ्ते का कलेक्शन 110.60 करोड़ रुपये रहा.
  • वहीं चौथे हफ्ते में धुरंधर 2 ने 54.70 करोड़ कमाए.
  • इसके बाद 30वें दिन इसने 2.70 करोड़, 31वें दिन 4.65 करोड़, 32वें दिन 5.20 करोड़ और 33वें दिन 1.62 करोड़ कमाए.

ये भी पढ़ें:-Bhooth Bangla BO Day 5: मंगलवार को फिर 'भूत बंगला' का चला जादू, कर डाली धमाकेदार कमाई, अब बनाने वाली है ये सॉलिड रिकॉर्ड

‘धुरंधर 2’ क्या बन पाएगी 1200 करोड़ी
‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल परफॉर्म किया है और ये बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है. यहां तक कि इसने तमाम पैन इंडिया फिल्मों को भी धूल चटा दी बस ये पुष्पा 2 से पीछे है. वहीं ‘धुरंधर 2’  11 सौ करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है और हर किसी की निगाह इस बात पर हैं कि क्या ये 12सौ करोड़ी बन पाएगी. ऐसे में बता दें कि ‘धुरंधर 2’  अब 5वें हफ्ते में है और इसकी कमाई काफी कम हो चुकी है ऐसे में इसे 12सौ करोड़ी बननेके लिए अभी 80 करोड़ और कमाने होंगे जो कि नामुमकिन लग रहा है.

इसके लिए 1150 करोड़ी बनना भी काफी मुश्किल है क्योंकि अब इस फिल्म को ज्यादातर दर्शक देख चुके हैं. वहीं नई फिल्में भी सिनेमाघरों में आ चुकी है. ऐसे में ये ज्यादा से ज्यादा 8 से 10 करोड़ और कमा सकती है. फिलहाल देखने वाली बात होगी कि ये बॉक्स ऑफिस पर और कितने नोट बटोर पाती है. 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.