'जब तक रहेगा समोसे में आलू' गाने को हिट बनाने वाले Akshay Kumar ने 15 साल से क्यों नहीं खाया समोसा? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Apr 16, 2026 - 11:13
 0
'जब तक रहेगा समोसे में आलू' गाने को हिट बनाने वाले Akshay Kumar ने 15 साल से क्यों नहीं खाया समोसा? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं. आजकल वो फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं. उनकी इस हॉरर कॉमेडी फिल्म के पेड प्रिव्यू 16 अप्रैल से शुरू हो गए हैं. फिल्म के साथ-साथ अक्षय कुमार टीवी क्विज रियलिटी शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' को भी होस्ट कर रहे हैं. इस शो के दौरान खिलाड़ी कुमार ने बताया कि पिछले 15 सालों से उन्होंने समोसे से तौबा कर रखी है.

अक्षय कुमार 15 साल से नहीं खाया एक भी समोसा
शो के दौरान कंटेस्टेंट विधि भारानी ने अक्षय कुमार से सीधा सवाल किया, 'सर, क्या यह सच है कि आपने पिछले 15 साल से एक भी समोसा नहीं खाया?' अक्षय ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, 'व्हॉट्स रॉन्ग विद दैट?' (इसमें गलत क्या है?) इसके बाद जब विधि ने पूछा कि इतना स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड कैसे छोड़ा जा सकता है तो अक्षय कुमार ने असली वजह बताई. उन्होंने साफ कर दिया कि यह डाइटिंग या वजन बढ़ने का मुद्दा बिल्कुल नहीं है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sony LIV (@sonylivindia)

अक्षय कुमार ने बताई असली वजह
अक्षय कुमार ने कहा, 'मैंने डाइटिंग या वजन बढ़ने की चिंता की वजह से समोसा खाना नहीं छोड़ा है, बल्कि समोसा खाने से मुझे एसिडिटी हो जाती है. ऐसे में मुझे खुद को इससे दूर रखना पड़ता है, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो.' अक्षय ने बातचीत के दौरान एक मजेदार किस्सा भी शेयर किया. उन्होंने कहा, 'जब मैं 'जब तक रहेगा समोसे में आलू' गाना शूट कर रहा था, तब भी मैंने एक भी समोसा नहीं खाया था.' इस बात को सुनकर शो में मौजूद लोग हंस पड़े.

हेल्थ कॉन्शस हैं अक्षय कुमार
आपको बता दें कि अक्षय कुमार 59 साल के हैं, लेकिन उनकी फिटनेस देखकर कोई भी हैरान रह जाता है. वो पूरी तरह हेल्थ कॉन्शस हैं. खिलाड़ी कुमार खुद को बेहद फिर रखते हैं और हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करते हैं. अक्षय कई बार बता चुके हैं वो समय पर सोते हैं और सुबह सूरज निकलने से पहले उठ जाते हैं. वो अक्सर शाम 7 बजे से पहले ही अपना डिनर कर लेते हैं.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.