Dhurandhar 2 BO Day 27: 'धुरंधर 2’ ने चौथे मंगलवार फिर दिखाया दम, कर डाला शानदार कलेक्शन, बस 5 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
आदित्य धर की रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' या 'धुरंधर 2' को रिलीज हुए लगभग एक महीना हो चुका है और यह बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है. 19 मार्च को रिलीज हुई यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1095 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है. 'डकैत' जैसी हालिया फिल्में भी इससे पीछे चल रही हैं, जबकि 'धुरंधर 2' कमाई के मामले में सबसे आगे है. चलिए यहां जानते हैं इस फिल्म ने रिलीज के 27वें दिन यानी चौथे मंगलवार को कितनी कमाई की है?
'धुरंधर 2’ ने 27वें दिन कितना किया कलेक्शन?
रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर 2' चौथे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. आदित्य धर द्वारा निर्देशित यह फिल्म, शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बना रही है और 27 दिनों के बाद भी इसकी रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है. हालांकि चौथे वीकेंड पर धमाकेदार कमाई करने के बाद चौथे मंडे को इसके कलेक्शन में गिरावट भी दर्ज की गई लेकिन चौथे मंगलवार इसने फिर कमाई में तेजी दिखाई.
- इस बीच फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ ने मंगलवार को भारत में 7.05 करोड़ का नेट कलेक्शन किया.
- इसी के साथ इसकी 27 दिनों की भारत में कुल नेट कमाई अब 1095.67 करोड़ हो गई है.
- वहीं फिल्म ने पहले हफ्ते में 674.17 करोड़, दूसरे हफ्ते में 263.85 करोड़ और तीसरे वीक में 110.60 करोड़ का कलेक्शन किया था.
'धुरंधर 2' वर्सेस 'पुष्पा 2'
मंगलवार को 7 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई के साथ, 'धुरंधर 2' का चौथे हफ्ते का कुल कलेक्शन 47.25 करोड़ रुपये हो गया है. रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने चौथे वीक में तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है और विक्की कौशल की 'छावा' (44.15 करोड़ रुपये) को पीछे छोड़ दिया है. अब इसका टारगेट अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा: द रूल - पार्ट 2' को पीछे छोड़ना है, जिसने रिलीज के चौथे हफ्ते में 53.75 करोड़ रुपये कमाए थे.
'धुरंधर 2’ 11सौ करोड़ी बनने से इंचभर दूर
'धुरंधर 2’ अब अपनी रिकॉर्ड बुक में एक और अचीवमेंट दर्ज करने वाली है. दरअसल इसका 27 दिनों का कुल कलेक्शन 1095.67 करोड़ हो गया है और 5 करौड़ और कमाते ही ये फिल्म 11 सौ करोड़ी बन जाएगी. इसी के साथ इस आंकड़े को पार करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म भी होगी. उम्मीद है कि चौथे बुधवार को यानी 28वें दिन धुरंधर 2 ये मील का पत्थर पार कर इतिहास रच देगी.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







