मां बनने के बाद पहली बार पब्लिक में दिखीं पत्रलेखा, पैपराजी से बचती-भागती दिखीं एक्ट्रेस
बॉलीवुड एक्ट्रेस पत्रलेखा हाल ही में मां बनने के बाद पहली बार पब्लिक में नजर आईं और उनका ये अपीयरेंस सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस दौरान एक्ट्रेस के संग उनके पति राजकुमार राव भी नजर आए. लेकिन, पत्रलेखा को इस दौरान कैमरे से बचते हुए और जल्दी-जल्दी आगे बढ़ते हुए देखा गया.
वीडियो में देखने को मिला कि जैसे ही पत्रलेखा की नजर कैमरे पर पड़ी वो थोड़ी अनकंफर्टेबल हो गईं और बिना रुके आगे बढ़ने लगीं. उन्होंने सिंपल लेकिन स्टालिश लुक कैरी किया हुआ था, जिसमें उनका पोस्ट-प्रेग्नेंसी ट्रांसफॉर्मेशन भी साफ झलक रहा था. हालांकि, उनका ये अंदाज फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है.
मदरहुड जर्नी को एंजॉय कर रही हैं पत्रलेखा
वैसे भी मां बनने के बाद किसी भी महिला में बदलाव देखने को मिलता है. ऐसे में पत्रलेखा के इस पब्लिक अपीयरेंस में भी यही देखा गया कि वो मदरहुड जर्नी को अच्छे से एंजॉय कर रही हैं.साथ ही अब वो धीरे-धीरे अपनी प्रोफेशनल लाइफ में वापसी करने की कोशिश कर रही हैं.
View this post on Instagram
वहीं, हमेशा की तरह राजकुमार राव का सपोर्टिव बिहेव देखने को मिला.सोशल मीडिया पर जैसे ही ये वीडियो सामने आई, फैंस ने रिएक्शन देना शुरू कर दिया.जहां कुछ लोगों ने पत्रलेखा के ट्रांसफॉर्मेशन की तारीफ की. तो वहीं कुछ लोगों ने उनके पैपराजी से बचने के अंदाज पर भी कमेंट्स किए.
कई फैंस ने लिखा कि वो अपने पर्सनल स्पेस को बनाए रखना चाहती हैं, जो पूरी तरह से जायज है.बता दें पिछले साल यानी 2025 में 15 नवंबर को पत्रलेखा ने बेटी को जन्म दिया था. सबसे मजेदार बात तो ये है कि पत्रलेखा अपनी चौथी एनिवर्सी पर मां बनी थीं.
पत्रलेखा और राजकुमार राव की शादी 15नवंबर 2021 में हुई थी. कपल ने अपनी बेटी का नाम पार्वती पॉल राव रखा है. पत्रलेखा और राजकुमार राव की गिनती बॉलीवुड के सबसे प्यारे कपल में होती है. दोनों ने एक-दूसरे को कई सालों तक डेट करने के बाद शादी की थी.
ये भी पढ़ें:-Anita Hassanandani की बर्थडे पार्टी में सितारों का मेला, उर्वशी ढोलकिया से लेकर इरफान पठान तक ने बढ़ाई रौनक
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







