आशा भोसले के निधन से सदमे में सलमान खान, शाहरुख खान ने भी जताया दुख, पोस्ट में लिखा-'सदियों तक गूंजती रहेगी उनकी आवाज'
लेजेंडरी सिंगर आशा भोसले ने 12 अप्रैल को 92 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया. उनके निधन से संगीत जगत से लेकर बॉलीवुड तक में शोक की लहर दौड़ गई है. तमाम सेलेब्स दिग्गज गायिका के निधन पर शोक जता रहे हैं. वहीं बॉलीवुड से सुपरस्टार्स सलमान खान और शाहरुख खान ने भी आशा भोसले की मौत पर दुख जताया है.
आशा भोसले के निधन पर सदमे में सलमान खान
बता दें कि सोशल मीडिया पर सलमान खान ने लेजेंडरी सिंगर के निधन पर शोक जाहिर करते हुए लिखा, “भारतीय संगीत जगत के लिए एक बड़ा नुकसान… आशा जी के निधन की खबर सुनकर दिल टूट गया. एक अतुलनीय आवाज, आपके गीत पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे.”
A huge loss for Indian music….
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) April 12, 2026
Heartbroken to hear about Asha ji. An irreplaceable voice, Your songs will continue to inspire generations. pic.twitter.com/Wzu1UOyzOV
शाहरुख खान ने भी श्रद्धांजलि दी
इस बीच, शाहरुख खान ने भी आशा भोसले के निधन पर दुख जाहिर किया. किंग खान ने अपनी पोस्ट में लिखा, “आशा ताई के निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ… उनकी आवाज भारतीय सिनेमा के स्तंभों में से एक रही है और सदियों तक दुनिया भर में गूंजती रहेगी. एक ऐसी प्रतिभा जो कई लोगों से कहीं अधिक समय तक अमर रहेगी, उन्होंने हमेशा मुझ पर आशीर्वाद और प्यार बरसाया और मैं उन्हें बहुत याद करूंगा. आशा ताई, आपकी आत्मा को शांति मिले… लव यू.”
It’s truly sad to learn about Asha Tai’s passing… her voice has been one of the pillars of Indian cinema and will continue to resonate world over for centuries to come. A talent that will outlive many, she always showered me with blessings and love and i will miss her. Rest in… pic.twitter.com/ISuOwuAzDj — Shah Rukh Khan (@iamsrk) April 12, 2026
सीएम फडणवीस से लेकर तमाम सेलेब्स ने किए अंतिम दर्शन
आशा भोसले का पार्थिव शरीर बीते दिन भारी सुरक्षा के बीच उनके निवास पर पहुंचा था. अनंत अंबानी और देवेंद्र फडणवीस समेत कई जानी-मानी हस्तियां दिग्गज गायिका को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए पहुंचे थे.
अंतिम संस्कार कब होगा
आशा भोसले के अंतिम संस्कार की डिटेल्स भी आ गई हैं. उनका पार्थिव शरीर सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक उनके निवास पर रखा जाएगा, ताकि परिवार, मित्र,कलिग्स और फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे सकें. वहीं उनका अंतिम संस्कार शिवाजी पार्क में शाम 4 बजे होगा, जिसमें फिल्म और संगीत जगत की कई हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है.
परिवार का बयान
आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने भी अस्पताल के बाहर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, "मेरी माताजी श्रीमती आशा भोसले इनका आज निधन हो चुका है. वो जहां रहती थी, कासा ग्रैंड लोअर परेल सुबह 11 बजे, वहां उनके अंतिम दर्शन होंगे, वहां आएं और कल दोपहर को 4 बजे शिवाजी पार्क उनका अंतिम संस्कार होगा."
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







