'यूथ अगेंस्ट माफिया' के सदस्य दलित छात्र को जान से मारने की धमकी, अखिलेश सरकार को बताया था 'ल्यारी राज'

Apr 10, 2026 - 10:49
 0
'यूथ अगेंस्ट माफिया' के सदस्य दलित छात्र को जान से मारने की धमकी, अखिलेश सरकार को बताया था 'ल्यारी राज'

लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों में समाजवादी पार्टी के ख़िलाफ़ पोस्टर लगवाने वाले 'यूथ अगेंस्ट माफिया' संगठन से जुड़े दलित छात्र को जान से मारने की धमकी मिली है. छात्र ने सपा कार्यकर्ता पर जान से मारने का आरोप लगाया है. जिसके बाद प्रदेश में सियासी संग्राम तेज हो गया है. सपा और वाईएएम में आरोप प्रत्यारोप शुरू हो गया है. 

यूथ अंगेस्ट माफिया से जुड़ा ये दलित छात्र लखनऊ यूनिवर्सिटी का छात्र है. छात्र ने आरोप लगाया कि उसे एक अज्ञात शख्स ने कॉल करके गाली गलौज की और  उसे हत्या की धमकी भी दी. आरोपी ने उसे सपा के विरोध में और अखिलेश यादव की सरकार की तुलना ल्यारी राज से करने पर धमकी दी है. 

पुलिस पर FIR दर्ज नहीं करने का आरोप

इस धमकी के बाद YAM छात्र संगठन ने लखनऊ के हसनगंज थाने में तहरीर दी है लेकिन उस पर कोई सुनवाई नहीं हुई. आरोप है छात्र की शिकायत पर हसनगंज पुलिस का रवैया भी बेहद लापरवाही वाला रहा और थाने में उसकी एफआईआर दर्ज नहीं की गई. छात्र ने सपा कार्यकर्ता एसके सिंह पर जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया है. 

पीड़ित छात्र ने इस धमकी के बाद समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा और कहा कि अब सपा के पीडीए में D मतलब क्या है समझ आ गया है. PDA में D मतलब 'धमकी' है. जिसके बाद सपा और वाईएएम दोनों संगठन आमने सामने आ गए हैं. पीड़ित छात्र ने सपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है उसने कहा- 'डरेंगे नहीं, डटे रहेंगे.'

सपा और YAM आए आमने-सामने

इस धमकी के बाद दलित छात्र की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं. यूथ अगेंस्ट माफिया संगठन ने पुलिस से धमकी को लेकर कार्रवाई की माँग की है. वहीं इस संगठन ने सीएम योगी आदित्यनाथ से भी पूरे मामले का संज्ञान लेने की अपील की है. संगठन ने कहा कि हमें सीएम योगी पर पूरा भरोसा है. इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी. 

बता दें कि बीते सोमवार को लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में यूथ अगेंस्ट माफिया संगठन ने सपा के खिलाफ पोस्टर लगवाए थे, इस होर्डिंग्स में सपा सरकार की फिल्म धुरंधर के 'ल्यारी राज' से तुलना की गई थी और सीएम योगी आदित्यनाथ को धुरंधर सीएम बताया गया था. जिसके बाद से सपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा देखने को मिला था. सपा ने इन पोस्टरों को फाड़ दिया था. 

UP Weather: यूपी में प्रचंड गर्मी सहने के लिए हो जाइए तैयार, तेज धूप करेगी परेशान, 40 के पार जाएगा पारा

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.