'धुरंधर 2' की सक्सेस पर शाहरुख खान ने रणवीर सिंह पर लुटाया प्यार, वायरल हुआ क्यूट मोमेंट

Apr 10, 2026 - 10:48
 0
'धुरंधर 2' की सक्सेस पर शाहरुख खान ने रणवीर सिंह पर लुटाया प्यार, वायरल हुआ क्यूट मोमेंट

हाल ही में मुंबई में हुए एक बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड के दो बड़े सितारे शाहरुख खान और रणवीर सिंह का एक प्यारा लम्हा कैमरे में कैद हो गया. ये पार्टी 16 साल की मिष्का कम्बोज की थी, जो भाजपा नेता मोहित कम्बोज और अक्षा कम्बोज की बेटी हैं. इस मौके पर बॉलीवुड के कई मशहूर सितारे भी मौजूद थे. सोशल मीडिया पर इस इवेंट की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान शाहरुख और रणवीर के वीडियो ने खींच लिया.

वीडियो में दोनों के बीच दिखी खास बॉन्डिंग

वीडियो में रणवीर अपने दोस्तों अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट से बातचीत कर रहे थे. तभी शाहरुख खान उनके पास आए और उनके कंधे पर हाथ रखते हुए प्यार से गाल पकड़ते दिखे. उस समय शाहरुख की मैनेजर पूजा ददलानी भी रणवीर पर प्यार जताती नजर आईं. शाहरुख ने रणवीर को उनकी फिल्म 'धुरंधर 2' की सफलता के लिए बधाई दी और रणवीर मुस्कुराते हुए थैंक्यू कहते हैं और फिर मेहमानों से बातचीत करने लगते हैं. सोशल मीडिया पर फैंस इस वीडियो को बहुत प्यार दे रहे हैं. वहीं कई लोग उनकी बॉन्डिंग देखकर खुश हो रहे है.

शाहरुख और रणवीर के आने वाले प्रोजेक्ट्स 

बता दें, शाहरुख खान ने 2023 में पठान, जवान और डंकी जैसी फिल्में की. इनमें 'पठान' और 'जवान' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की. हालांकि डंकी उतनी सफल नहीं हो पाई. 2024 में उन्होंने ब्रेक लिया और अब 'किंग' की शूटिंग में बिजी हैं, जिसमें उनकी बेटी सुहाना खान और दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी. वहीं रणवीर सिंह ने हाल ही में 'धुरंधर' और उसके सीक्वल 'धुरंधर: द रिवेंज' से बड़ी सफलता पाई है. दुनियाभर से धुरंधर के पहले पार्ट ने 1300 करोड़ की कमाई की और दूसरे पार्ट ने 1600 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. अब रणवीर अपनी अगली फिल्म 'प्रलय' में नजर आने वाले हैं.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.