बॉक्स ऑफिस पर सक्सेस के बीच ऑनलाइन लीक हुई 'धुरंधर 2', महाराष्ट्र साइबर ने दर्ज की FIR
बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. 29 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म ने अब तक कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और सैकनिल्क के मुताबिक, इसने अब तक दुनियाभर से 1625.72 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है. साथ ही फिल्म के कलाकारों की जमकर तरफ हो रही है. इसी बीच फिल्म की सोशल मीडया पर लीक होने की खबरें सामने आई है.
धारा 51 के तहत दर्ज हुआ एफआईआर
फिल्म को सोशल मीडिया पर लीक करने के मामले में महाराष्ट्र साइबर ने अज्ञात शख्स के खिलाफ FIR दर्ज की है. सूत्रों ने बताया कि साइबर पुलिस ने कॉपीराइट एक्ट की धारा 51 के तहत मामला दर्ज किया है. वहीं साइबर सेल ने बताया कि कुछ लोगों ने टेलीग्राम पर बाकायदा ग्रुप बनाया है और उसी चैनल में इस फिल्म को डिमांड के आधार पर भेजा जाता है. ग्रुप चलाने वाले बाकायदा पैसे लेकर इक्छुक दर्शकों को फिल्म भेजते थे. इसके अलावा आरोपी धुरंधर फिल्म भेजने के लिए 50 रुपये तक लेते थे. जैसे ही ये खबर सामने आई, इसने सभी को हैरान कर दिया है.
जबरदस्त कमाई कर रही है फिल्म
बता दें कि 'धुरंधर: द रिवेंज' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और इतने दिनों बाद भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. हालांकि फिल्म को कई विवादों का सामना भी करना पड़ा, इसके बावजूद इसकी कमाई और पॉपुलैरिटी में कोई कमी नहीं दिखी. आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और राकेश बेदी जैसे कलाकार नजर आए. सिर्फ फिल्म की कहानी ही नहीं, बल्कि इसके गाने भी दर्शकों के दिलों को छू गए. दिसंबर 2025 में आई इसके पहले पार्ट ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थी और शानदार कमाई की थी. इसके अलावा हाल ही में विराट कोहली और अनुष्का ने भी फिल्म देखकर इसकी जमकर तारीफ की, जो सोशल मीडिया पर छा गया.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







