रवि किशन ने सलमान खान संग रिश्ते को बताया खास, 'तेरे नाम' के दिनों को याद कर 'भाईजान' की जमकर तारीफ की

Apr 4, 2026 - 11:52
 0
रवि किशन ने सलमान खान संग रिश्ते को बताया खास, 'तेरे नाम' के दिनों को याद कर 'भाईजान' की जमकर तारीफ की

इन दिनों एक्टर और नेता रवि किशन अपने एक इंटरव्यू को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में उन्होंने सुपरस्टार सलमान खान के साथ अपने रिश्ते और पुरानी यादों को शेयर किया है. साथ ही उन्होंने बताया कि 'तेरे नाम' जैसी यादगार फिल्म में साथ काम करने के बाद दोनों के बीच जो रिश्ता बना, वो आज भी उतना ही मजबूत है.

रवि किशन ने की सलमान की तारीफ

एएनआई को हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में रवि किशन ने सलमान खान की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि सलमान सिर्फ एक बड़े स्टार नहीं, बल्कि दिल के भी बहुत अच्छे इंसान हैं. सलमान हमेशा मदद के लिए आगे रहते हैं और उनके साथ उनका रिश्ता बहुत पुराना और खास है. उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग सलमान के बारे में क्या सोचते हैं या क्या कहते हैं. उनके लिए सलमान एक अच्छे इंसान और दोस्त हैं. साथ ही उन्होंने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि दोनों मुंबई के बांद्रा में एक ही जिम में वर्कआउट करते थे. वो सलमान को घंटों पुल-अप्स करते देखते रहते थे और उनकी फिटनेस से बहुत इंप्रेस हुए थे. 

'तेरे नाम' में साथ नजर आए थे रवि और सलमान 

बता दें, रवि किशन और सलमान खान फिल्म 'तेरे नाम' में साथ नजर आए थे. इस फिल्म में रवि किशन ने पंडित रामेश्वर का किरदार निभाया था. साथ ही सलमान के किरदार, हेयरस्टाइल और उनके एक्टिंग को खूब पसंद किया गया था. फिल्म की इमोशनल कहानी आज भी दर्शकों के दिलों में बसी हुई है. इसके अलावा रवि किशन इन दिनों अपने नए प्रोजेक्ट 'मामला लीगल है सीजन 2' को लेकर चर्चा में हैं, जो आज यानी 3 अप्रैल 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुआ है. वहीं सलमान खान अपनी फिल्म 'मातृभूमि' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.