Entertainment News Live Updates: 'रामायण' में डबल रोल में दिखेंगे रणबीर कपूर, 'धुरंधर 2' ने वर्ल्डवाइड रचा इतिहास

Apr 4, 2026 - 11:52
 0
Entertainment News Live Updates: 'रामायण' में डबल रोल में दिखेंगे रणबीर कपूर, 'धुरंधर 2' ने वर्ल्डवाइड रचा इतिहास

Entertainment News Live Updates 4th April: एंटरटेनमेंट की दुनिया में 4 अप्रैल को भी जबरदस्त हलचल हो रही है. जहां रणबीर कपूर ने बताया है कि वे मच अवेटेड ‘रामायण’ में डबल रोल में दिखेंगे तो वहीं धुरंधर 2 ने वर्ल्डवाइड 15सौ करोड़ का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया है. इन सबके बीच अंबानी के इवेंट मे बॉलीवुड सितारों की स्टाइलिश लुक की तस्वीरों ने इंटरनेट हिला दिया है. वहीं दीपिका कक्कड़ लिवर सर्जरी के बाद भी दोबारा सिस्ट मिलने से काफी घबराई हुई है. ऐसी ही एटंरटेनमेंट की सभी खबरों के अपडेट यहां जान सकते हैं.

11.30: प्रियंका चोपड़ा ने दिखाई अपने मॉर्निंग रूटीन की झलक
ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ाने हैदराबाद में शूटिंग पर जाने से पहले अपने मॉर्निंग रूटीन की झलक दिखाई.  इस क्लिप में अभिनेत्री को यह कहते हुए सुना जा सकता है: “गुड मॉर्निंग. मैं काम पर जा रही हूं. स्किन प्रेप. आज का दिन एक खूबसूरत शीट मास्क लगाने के लिए बहुत अच्छा है., आपका मॉर्निंग रूटीन क्या है?"

11.25: 'रामायण' के टीजर पर 'महाभारत' के 'श्री कृष्ण' का रिएक्शन
रणबीर कपूर की फ़िल्म 'रामायण' का टीज़र, 2 अप्रैल को हनुमान जयंती 2026 के शुभ अवसर पर मुंबई में एक ग्रैंड इवेंट के दौरान रिलीज़ किया गया. टीजर में रणबीर के भगवान राम के रूप की पहली झलक दिखाई गई है. अब अभिनेता और राजनेता नीतीश भारद्वाज, ने 'रामायण' के टीजर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने 'महाभारत' में भगवान कृष्ण का किरदार निभाकर खूब पॉपुलैरिटी बटोरी थी. टाइम्स नाऊ के साथ बातचीत में उन्होंने कहा, "रामायण अब एक ग्लोबल अवतार में. नितेश तिवारी और उनकी टीम को मेरी शुभकामनाएं."

11.15AM: रामायण में रणबीर कपूर का डबल रोल कंफर्म
रणबीर कपूर ने नितेश तिवारी की रामायण में अपना डबल रोल कन्फर्म कर दिया हैय फिल्म में वे राम का रोल कर रहे हैं, लेकिन वे कुछ समय के लिए परशुराम के रोल में भी दिखेंगे, जो राम से पहले विष्णु के अवतार थे. हाल ही में एलए  में हुए टीज़र लॉन्च पर कोलाइडर से बात करते हुए, रणबीर कपूर ने बताया कि उन्होंने राम और परशुराम दोनों का रोल करने के लिए अपनी बॉडी लैंग्वेज और आवाज़ का इस्तेमाल कैसे किया, क्योंकि दोनों किरदारों का स्वभाव अलग-अलग है.

11 AM: धुरंधर 2 वर्ल्डवाइड 15सौ करोड़ के पार
धुरंधर 2 वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही है. रिलीज 16वें दिन इसका दुनिया भर का कुल ग्रॉस कलेक्शन 15 सौ करोड़ के पार हो गया. अब इसकी 16 दिन की वर्ल्डवाइड कमाई 1523.58 करोड़ हो गई है. इसी के साथ इतने इतिहास रच दिया है.



What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.