नकली नोटों पर सपा-BJP में छिड़ी रार! अखिलेश यादव ने काली टोपी का जिक्र कर पूछा 5 बड़ा या 7?

Apr 4, 2026 - 11:52
 0
नकली नोटों पर सपा-BJP में छिड़ी रार! अखिलेश यादव ने काली टोपी का जिक्र कर पूछा 5 बड़ा या 7?

उत्तर प्रदेश में नकली नोटों के गिरोह का खुलासा होने का बाद समाजवादी पार्टी और बीजेपी के बीच छिड़ी रार कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने आरोपी का कनेक्शन लाल टोपी से बताकर निशाना साधा तो अब सपा मुखिया अखिलेश यादव ने काली टोपी वालो को असली नोटों का ‘धुएंधर’ बताकर पलटवार किया है. 

सपा अध्यक्ष ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर बीजेपी पर आरएसएस की काली टोपी का जिक्र करते हुए निशाना साधा और चैलेंज करते हुए कहा कि अगर पंकज चौधरी को कोई शक है तो वो मोबाइल फोन का सीडीआर निकलवाकर देख लें बीजेपी का सारा चिट्ठा खुल जाएगा. 

काली टोपी वाले असली नोटों के 'धुएंधर'- अखिलेश

अखिलेश यादव ने लिखा- 'काली टोपी वाले असली नोटों के ‘धुएंधर’ हैं. बोलने से पहले पता होता कि नकली नोट का धंधा करने वाले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जी की अपनी पार्टी के ही अंतरंग लोग हैं तो ये कभी नहीं बोलते. अब ‘5 बड़ा 7’ को दिल्ली-लखनऊ की दोहरी डाँट पड़ेगी. हमें इनके प्रति सहानुभूति है क्योंकि ये भी निम्नलिखित अनुत्तरित प्रश्नों को लेकर बेहद पीड़ित, दुखी और अपमानित हैं कि: 

- 5 बड़ा या 7?
- विधायक बड़ा या सांसद?
- राज्य बड़ा या केंद्र?
- राज्य सरकार का मंत्री बड़ा या केंद्र सरकार का?
- ⁠बैठक बड़ी या नोटिस?
- ⁠गोरखपुर बड़ा या दिल्ली?

विशेष सलाह: अगर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जी को कोई शक है तो वो नक़ली नोटों के जालसाज के मोबाइल फ़ोन की सीडीआर निकलवा लें, भाजपा का सारा काला चिट्ठा खुल जाएगा.'

पंकज चौधरी ने किया था 'लाल टोपी' का जिक्र

बता दें कि इससे पहले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने इस गिरोह के सरगना का सपा से कनेक्शन बताते हुए लाल टोपी वालों को नकली नोटों का 'धुरंधर' बताया था. उन्होंने कहा कि यूपी में नकली नोटों की फैक्ट्री चलाने के आरोप में सपा नेता की गिरफ्तारी के बाद पार्टी का चाल, चरित्र और चेहरा सामने आ गया है. जो लोग देश की अर्थव्यवस्था को खोखला कर रहे हैं वो राष्ट्रद्रोही हैं.  

UP Weather: यूपी में बारिश का तांडव! बिजली गिरने और ओलावृष्टि की चेतावनी, नोएडा से लखनऊ तक IMD का अलर्ट

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.