आगरा में एक साथ दर्जनों आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने से हड़कंप, पुलिस ने दर्ज किया केस

Apr 1, 2026 - 18:06
 0
आगरा में एक साथ दर्जनों आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने से हड़कंप, पुलिस ने दर्ज किया केस

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक साथ दर्जनों आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए गए. वायरल वीडियो बेहद ही आपत्तिजनक है जिसमें दो किशोर और दो किशोरियों आपत्तिजनक हालत में दिखाई दे रही है. इन वीडियो के वायरल होने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया.

बताया जा रहा है कि यह सभी वीडियो किसी बंद स्थान पर रिकॉर्ड किए गए. एहतियातन तौर पर पुलिस की ओर से गांव में पुलिस बल की तैनाती की गई और पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है और कड़ी से कड़ी मिलाकर वायरल करने वाले और वीडियो में आपत्तिजनक हालत में दिखाई दे रही किशोर की तलाश में पुलिस जुट गई.

वीडियो के वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस

पुलिस जांच पड़ताल में लगी हुई है कि इन वीडियो को किन परिस्थितियों में और क्यों बनाया गया और किसके द्वारा इन्हें वायरल किया गया. वीडियो सोमवार की देर रात वायरल किए गए हैं. उसी के बाद से पुलिस हरकत में आई और जांच पड़ताल में जुट गई. सूचना मिलते ही थाना पुलिस गांव पहुंची और पूरे मामले की गहनता से पड़ताल शुरू कर दी. गांव में स्थिति को देखते हुए एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

वायरल वीडियो की सत्यता की जांच कर रही पुलिस

पुलिस वायरल वीडियो की सत्यता की जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि वीडियो किसके द्वारा रिकॉर्ड किए गए और सोशल मीडिया पर कैसे प्रसारित हुए. वहीं पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है और ग्रामीणों के बीच भी इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

मामले में क्या बोले पुलिस अधिकारी?

डीसीपी वेस्ट आदित्य कुमार ने बताया है कि थाना खंदौली पुलिस के संज्ञान में आया है कि सोशल मीडिया पर कुछ आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित किए जा रहे हैं. इन वीडियो का पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना खंदौली पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है और वीडियो में दिखाई देने वाले दोनों किशोर को अभिरक्षा में लिया गया है. 

डीसीपी वेस्ट आदित्य कुमार ने यह भी बताया है कि पूछताछ में पता चला है कि किशोर और किशोरियों आपस पहले से ही परिचित हैं और यह वीडियो तीन माह पुराने बताए जा रहे हैं. वहीं डीसीपी वेस्ट ने आम लोगों से अपील की है कि इस तरीके के वीडियो वायरल करने से बचें और जिम्मेदार नागरिक होने के नाते किसी भी प्रकार की टिप्पणी करने से बचें और अफवाह पर ध्यान न दें.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.