PBKS vs GT Highlights: रोमांचक मुकाबले में पंजाब की जीत, अंतिम ओवर में हारा गुजरात; कूपर कोनोली ने लूटी महफिल

Apr 1, 2026 - 18:06
 0
PBKS vs GT Highlights: रोमांचक मुकाबले में पंजाब की जीत, अंतिम ओवर में हारा गुजरात; कूपर कोनोली ने लूटी महफिल

आईपीएल 2026 का चौथा मुकाबला सांसें रोक देने वाला रहा. पहली पारी के 20 ओवर और दूसरी पारी के 12 ओवर तक मैच पूरी तरह से पंजाब किंग्स के हाथों में था, लेकिन फिर गुजरात टाइटंस ने करिश्माई वापसी की. 110 -2 से पंजाब का स्कोर 144-7 हो गया था. ऐसा लग रहा था कि गुजरात हारा हुआ मैच जीत लेगा, लेकिन कूपर कोनोली ने ऐसा नहीं होने दिया. वह अकेले डटे रहे और पंजाब को जीत दिलाकर वापस लौटे. कूपर कोनोली ने 44 गेंद में 72 रनों की मैच विनिंग पारी खेली. उनके बल्ले से 5 चौके और 5 छक्के निकले. गुजरात टाइटंस ने पहले खेलने के बाद 162 रन बनाए थे. जवाब में पंजाब किंग्स ने अंतिम ओवर में 7 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया. 

दूसरी पारी में 12 ओवर तक ऐसा लग रहा था कि पंजाब किंग्स बेहद आसानी से यह मैच जीत लेगी, लेकिन 12 से 15 ओवर के बीच गुजरात के गेंदबाजों ने मैच पलट दिया. 8 रनों के भीतर पंजाब के 4 विकेट गिरे. 110-2 से स्कोर 118-6 हो गया था. ऐसा लगा कि अब गुजरात बाजी पलट देगा, लेकिन कोनोली एक तरफ डटे रहे और बाजी पलटने नहीं दी. 144 रनों पर 7 विकेट गिरे तो पंजाब का खेमा परेशान दिख रहा था, लेकिन जेवियर बार्टलेट ने कोनोली का अच्छा साथ दिया और अपनी टीम को जीत दिलाकर वापस लौटे. कोनोली 44 गेंद में 72 और बार्टलेट पांच गेंद में 11 रनों पर नाबाद लौटे. 

अंतिम ओवरों में पलटा मैच, पंजाब ने की थी तूफानी शुरुआत 

163 रनों का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत शानदार रही थी. प्रियांश आर्य 07 रन बनाकर आउट हो गए थे, लेकिन प्रभसिमरन सिंह और कूपर कोनोली ने दूसरे विकेट के लिए 76 रनों की साझेदारी की. प्रभसिमरन ने 24 गेंद में 37 रनों की पारी खेली. उनके बल्ले से एक चौका और चार छक्के निकले. कप्तान श्रेयस अय्यर ने 11 गेंद में दो छक्कों की मदद से 18 रन बनाए. 

नेहाल वढ़ेरा 03, शशांक सिंह 04 और मार्कस स्टोइनिस 00 पर आउट हुए. मार्को यानसेन भी 10 गेंद में 9 रन ही बना सके. हालांकि, कूपर कोनोली ने अकेले पंजाब को जीत दिला दी. कोनोली ने 44 गेंद में 72 रनों की नाबाद मैच विनिंग पारी खेली. जेवियर बार्टलेट पांच गेंद में 11 रनों पर नाबाद रहे.

गुजरात के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने घातक गेंदबाजी की. उन्होंने चार ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट चटकाए. कृष्णा ने ही डेड मैच में जान डाली थी. इसके अलावा कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, राशिद खान और वाशिंगटन सुंदर को एक-एक विकेट मिला. 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.