T20 World Cup 2026: सुपर-8 में आज करो या मरो की टक्कर, जानें कौन सी टीमें होंगी आमने-सामने

Feb 25, 2026 - 11:21
 0
T20 World Cup 2026: सुपर-8 में आज करो या मरो की टक्कर, जानें कौन सी टीमें होंगी आमने-सामने

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड में आज का मुकाबला बेहद अहम होने वाला है. कोलंबो में श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली यह भिड़ंत दोनों टीमों के लिए सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखने का आखिरी मौका बन सकती है. यहां हारने वाली टीम के लिए सेमीफाइनल की राह लगभग बंद हो सकती है.

बल्लेबाजी में सुधार करना चाहेगा श्रीलंका

श्रीलंका की टीम पिछले मुकाबले में बल्लेबाजी के मोर्चे पर मुश्किल में नजर आई थी. स्पिन गेंदबाजी के सामने टीम के बल्लेबाज खुलकर रन नहीं बना पाए थे. ऐसे में आज के मैच में बल्लेबाजों पर बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है. पाथुम निसंका जैसे खिलाड़ी से टीम को अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी.

जीत के इरादे से उतरेगा न्यूजीलैंड

दूसरी ओर न्यूजीलैंड की टीम पिछले मैच में बारिश के कारण मैदान पर नहीं उतर पाई थी. ऐसे में कीवी टीम आज जीत के साथ अपने अभियान को मजबूत करने के इरादे से उतरेगी. टीम के पास पावरप्ले में तेजी से रन बनाने वाले बल्लेबाज मौजूद हैं, जो टीम को अच्छी शुरुआत दे सकते हैं. वहीं गेंदबाजी में भी मैच का रुख पलट देने वाले स्पिनर मौजूद हैं.

हेड टू हेड रिकॉर्ड

कुल टी20 मुकाबले -  28 

न्यूजीलैंड ने जीते - 16 मुकाबले

श्रीलंका ने जीते - 11 मुकाबले 

बेनतीजा -  1 मैच

हेड टू हेड आंकड़ों में न्यूजीलैंड का पलड़ा जरूर भारी नजर आता है, लेकिन टी20 क्रिकेट में मौजूदा फॉर्म ही सबसे ज्यादा मायने रखती है. ऐसे में आज का मुकाबला दोनों टीमों के लिए किसी फाइनल से कम नहीं होगा. जीतने वाली टीम सेमीफाइनल की दौड़ में मजबूती से बनी रहेगी, जबकि हारने वाली टीम के लिए आगे का सफर बेहद चुनौतीपूर्ण हो सकता है.

दोनो टीमों की संभावित प्लेइंग 11

श्रीलंका- पाथुम निसंका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रत्नायके, दुनिथ वेलालागे, कामिंदु मेडिस, दासुन शनाका (कप्तान), दुषान हेमता, दुष्मंथा चमीरा, महीष तीक्षणा, दिलशान मदुशंका.

न्यूजीलैंड- टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्युसन. 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.