Border 2 BO Day 31: नई फिल्मों की भीड़ के बीच भी धड़ल्ले से नोट छाप रही 'बॉर्डर 2', 5वे संडे भी धमाकेदार रहा कलेक्शन

Feb 23, 2026 - 11:25
 0
Border 2 BO Day 31: नई फिल्मों की भीड़ के बीच भी धड़ल्ले से नोट छाप रही 'बॉर्डर 2', 5वे संडे भी धमाकेदार रहा कलेक्शन

सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर फिल्म 'बॉर्डर 2' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक महीना पूरा हो गया है. भारी उम्मीदों के बीच रिलीज हुई इस फिल्म ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन बाद में इसकी कमाई में उम्मीद से ज्यादा गिरावट आईय फिर भी, यह फिल्म एक सफल फिल्म साबित हुई है. चलिए यहां जानते हैं 'बॉर्डर 2' ने रिलीज के 5वें संडे यानी 31वें दिन कितनी कमाई की है?

'बॉर्डर 2' ने 31वें दिन कितना किया कलेक्शन?
बॉलीवुड की एक्शन से भरपूर वॉर ड्रामा 'बॉर्डर 2' ने हाल ही में सिनेमाघरों में चार हफ्ते पूरे किए हैं और अब यह पांचवें वीक में पहुंच चुकी है. दिलचस्प बात ये है कि पहले मर्दानी 3, फिर ओ रोमियो और अब अस्सी और दो दीवाने सहर जैसी नई रिलीज फिल्मों के बीच भी 'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है. यहां तक कि रिलीज के पांचवें वीकेंड पर भी इसने अच्छी कमाई कर डाली है

फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो 'बॉर्डर 2' ने रिलीज के पहले हफ्ते  224.25 करोड़, दूसरे वीक में 70.15 करोड़, तीसरे हफ्ते में 23.35 करोड़ और चौथे वीक में 6.6 करोड़ का कलेक्शन किया थी. इसके बाद इस फिल्म ने 29वें दिन 0.3 करोड़, और 30वें दिन 0.55 करोड़ कमाए.

  • वहीं अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'बॉर्डर 2' ने रिलीज के 31वें दिन यानी 5वें संडे को 0.70 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ 'बॉर्डर 2' की 31 दिनों की कुल कमाई अब 325.90 करोड़ रुपये हो गई है.

'बॉर्डर 2' क्या बन पाएगी 350 करोड़ी? 
'बॉर्डर 2' की कमाई में पांचवें वीकेंड तेजी देखी गई और इसने 325 करोड़ से ज्यादा कमाई कर ली. हालांकि भारत में 350 करोड़ का आंकड़ा छूने के लिए इस फिल्म को अभी 25 करोड़ और कमाने होंगे. वहीं ये फिल्म अब लाखों में सिमट चुकी है. ऐसे में इसके लिए 350 करोड़ का आंकड़ा छूना नामुमकिन है. अलबत्ता अब ये सिनेमाघरों में अपने अंतिम दिनों में है. हालांकि देखने वाली बात होगी कि पांचवें हफ्ते में ये कितना और कलेक्शन कर पाती है. 

फिल्म के बारे में
बॉर्डर 2 का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है और इसका निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जे. पी. दत्ता और निधि दत्ता ने टी-सीरीज़ फिल्म्स और जे. पी. फिल्म्स के बैनर तले किया है. यह फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म का अनुमानित बजट 275 करोड़ रुपये था. वहीं फिल्म में सनी देओल के अलावा वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, सोनम बाजवा, मोना सिंह और मेधा राणा सहित कई कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है. 

 

 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.