IND vs PAK: इन 9 गेंदों में ही हार गई पाकिस्तान की टीम, भारत ने खत्म कर दी कहानी!

Feb 16, 2026 - 12:20
 0
IND vs PAK: इन 9 गेंदों में ही हार गई पाकिस्तान की टीम, भारत ने खत्म कर दी कहानी!

IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम का विजय रथ चल आगे बढ़ रहा है. कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर ना सिर्फ जीत की हैट्रिक लगाई, बल्कि सुपर-8 राउंड के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है. इस जीत के कई हीरो रहे, लेकिन दूसरी पारी की शुरुआत में डाली गई 9 गेंदों ने मैच का रुख पूरी तरह भारत की ओर मोड़ दिया.

9 गेंदों में पाकिस्तान का टॉप ऑर्डर ढेर

176 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम को शुरुआत से ही झटके लगने लगे. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने गेंद नई होने के बावजूद पहला ओवर हार्दिक पंड्या को सौंपा और यह फैसला बिल्कुल सही साबित हुआ. पंड्या ने अपने पहले ही ओवर की चौथी गेंद पर ओपनर साहिबजादा फरहान को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया. इसके तुरंत बाद दूसरे ओवर में गेंदबाजी करने आए जसप्रीत बुमराह ने मैच को पूरी तरह भारत की पकड़ में ला दिया.

बुमराह ने दूसरी ही गेंद पर सेट दिख रहे सैम अयूब को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया. इसके बाद उसी ओवर की आखिरी गेंद पर पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा भी रिंकु सिंह को आसान कैच थमा बैठे. यानी सिर्फ 9 गेंदों के अंदर पाकिस्तान ने अपने तीन बड़े विकेट गंवा दिए और यहीं से मुकाबला भारत के पक्ष में झुक गया.

बल्लेबाजों ने रखी जीत की मजबूत नींव

इससे पहले भारत की ओर से ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए तेज अर्धशतक जड़ा, जिसने टीम को 175 रन के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया. उनकी इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया.

गेंदबाजों के सामने बेबस दिखी पाकिस्तान टीम

लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की पूरी टीम 18 ओवर में सिर्फ 114 रन पर सिमट गई. उस्मान खान ने 44 रन बनाकर कुछ देर संघर्ष जरूर किया, जबकि शाहीन शाह अफरीदी 23 रन बनाकर नाबाद रहे. हालांकि इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों का सामना नहीं कर सका.

हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती की कसी हुई गेंदबाजी ने पाकिस्तान को मैच में वापसी का मौका ही नहीं दिया.  इस जीत के साथ टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड अब 9 मैचों में 8 जीत का हो गया है, जबकि पाकिस्तान के लिए अब अगला मुकाबला ‘करो या मरो’ जैसा बन गया है. 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.