IND VS PAK: भारत की जीत के बाद सूर्यकुमार यादव का 'हर हर महादेव' पोस्ट वायरल, जानिए ऐसा क्या लिखा जिसकी हो रही चर्चा

Feb 16, 2026 - 12:20
 0
IND VS PAK: भारत की जीत के बाद सूर्यकुमार यादव का 'हर हर महादेव' पोस्ट वायरल, जानिए ऐसा क्या लिखा जिसकी हो रही चर्चा

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ एक बार फिर अपना दबदबा कायम रखते हुए शानदार जीत दर्ज की. कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने 61 रन से पाकिस्तान को हराकर टूर्नामेंट में लगातार अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा है. मैच के बाद जहां फैंस भारतीय टीम की जीत का जश्न मना रहे थे, वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव का एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा का केंद्र बन गया है.

मैच खत्म होने के बाद सूर्यकुमार यादव ने इंस्टाग्राम पर टीम के साथ कुछ तस्वीरें साझा कीं. इन तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में सिर्फ दो शब्द लिखे - 'हर हर महादेव'. इसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस के लाखो कमेंट्स आने लगे और कई यूजर्स ने इस पोस्ट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी. कुछ फैंस ने टीम की रणनीति की तारीफ की तो कुछ ने जीत को लेकर उत्साह जताया.

बल्लेबाजों ने रखी जीत की नींव

इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में अपना सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया. टीम की ओर से ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 77 रन की अहम पारी खेली. शुरुआती झटके के बाद उन्होंने जिम्मेदारी संभाली और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. ईशान के अलावा मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजों ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. तिलक वर्मा, शिवम दुबे और रिंकू सिंह ने तेजी से रन जोड़ते हुए टीम के स्कोर को 175 तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.

गेंदबाजों ने तोड़ी पाकिस्तान की कमर

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. भारतीय गेंदबाजों ने पहले ही दो ओवर में विपक्षी टीम के टॉप ऑर्डर को झटका दे दिया. जसप्रीक बुमराह और हार्दिक पांड्या ने मिलकर शुरुआती ओवरों में तीन बड़े विकेट झटके, जिससे पाकिस्तान की टीम दबाव में आ गई. लगातार विकेट गिरने के चलते पाकिस्तान मुकाबले में वापसी नहीं कर सका और पूरी टीम 114 रन पर सिमट गई.

जीत के बाद कप्तान का बयान

मैच के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि इस पिच पर पहले बल्लेबाजी करना सही फैसला साबित हुआ. उनके मुताबिक इस विकेट पर 155 रन भी अच्छा स्कोर हो सकता था, लेकिन टीम ने 175 रन बनाकर मुकाबले में बढ़त हासिल कर ली. उन्होंने ईशान किशन की बल्लेबाजी की भी तारीफ करते हुए कहा कि शुरुआती विकेट गिरने के बाद किसी एक बल्लेबाज को जिम्मेदारी लेनी थी और उन्होंने वही काम बखूबी किया.

भारत की इस जीत के साथ टीम ने सुपर-8 के लिए अपनी दावेदारी और मजबूत कर ली है. अब सभी की नजरें अगले मुकाबले पर टिकी हैं.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.