अजय देवगन से अनुपम खेर तक, पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम की जीत से झूमे बॉलीवुड सेलेब्स, कहा- 'क्या खेला है!'

Feb 16, 2026 - 12:20
 0
अजय देवगन से अनुपम खेर तक, पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम की जीत से झूमे बॉलीवुड सेलेब्स, कहा- 'क्या खेला है!'

रविवार का दिन देश के लिए खास रहा. दरअसल 20-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप A मैच में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से करारी शिकस्त दी और सुपर 8 स्टेज में पहुंत गई. इंडियन टीम को मिली इस जीत से पूरा देश झूम उठा. वहीं बॉलीवुड से साउथ तक के सेलेब्स ने भी भारतीय क्रिकेट टीम की जीत का जश्न मनाया. अनुपम खेर से  अजय देवगन, अर्जुन रामपाल, अनिल कपूर और ममूटी समेत कई सितारों ने अपने-अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इंडियन क्रिकेट टीम की तारीफ़ की.

अजय देवगन ने भारत की जीत की तारीफ की
अजय देवगन ने भारतीय क्रिकेट टीम की तारीफ करते हुए एक्स पर पोस्ट में लिखा, "इस शानदार टीम ने जीत को आसान बना दिया है. क्या खेला है! (हाथ उठाए और नेशनल फ्लैग इमोजी)."

 

ममूटी ने लिखा देख के लिए गर्व का पल
वहीं साउथ के दिग्गज अभिनेता ममूटी ने ट्वीट किया, "आईसीसी मेन्स टी 20 वर्ल्डकप 2026 में पाकिस्तान पर जीत के लिए इंडियन क्रिकेट टीम को बधाई. देश के लिए गर्व का पल."

 

अर्जुन रामपाल ने भी इंडियन टीम को दी बधाई
इंस्टाग्राम पर कई फोटो शेयर करते हुए अर्जुन रामपाल ने कैप्शन में लिखा, "हो गया. सुपर 8 में एंट्री करने के लिए क्या शानदार परफॉर्मेंस है, बधाई हो मेन इन ब्लू, वी लव यू. ईशान किशन 23 को स्पेशल शाउट आउट , हर हर महादेव, हैप्पी महाशिवरात्रि 2025 टी 20 वर्ल्डकप 2026."

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arjun Rampal (@rampal72)

अनुपम खेर ने मनाया इंडियन टीम की जीत का जश्न
वहीं जब मैच लगभग खत्म होने वाला था, तो अनुपम खेर ने एक वीडियो पोस्ट किया. जैसे ही इंडिया जीता, अनुपम ज़ोर-ज़ोर से हंसते और भगवान का नाम लेते हुए सुने गए. उन्होंने पोस्ट पर कैप्शन लिखा, “हर हर महादेव! जय भोलेनाथ। इंडिया वर्सेस पाक.”

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

अनिल कपूर को इंडियन क्रिकेट टीम पर गर्व
जबकि अनिल कपूर ने अपने एक्स अकाउंट पर इंडियन क्रिकेट टीम की एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा, “और ऐसे होता है (नेशनल फ्लैग, पंच और हाथ उठाए इमोजी). बहुत गर्व है इंडियन क्रिकेट टीम.”

 

विवेक ओबरॉय ने भी मनाया टीम इंडिया की जीत का जश्न
वहीं विवेक ओबेरॉय ने ट्वीट किया, "यह मौका भी चला गया. ईशान किशन ने 40 गेंदों पर 77 रन बनाए और जसप्रीत बुमराह 93 और हार्दिक पांड्या7 ने जल्दी विकेट लिए. पूरे मैच में मेरी ही चीख-पुकार से मेरे से कान बज रहे हैं! हमारे ब्लू खिलाड़ियों को और ज़्यादा पावर! इंडिया वर्ससे पाक."

 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.