हिमांशु भाऊ गैंग का नाम लेकर 10 करोड़ की संपत्ति हड़पने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

Feb 13, 2026 - 11:07
 0
हिमांशु भाऊ गैंग का नाम लेकर 10 करोड़ की संपत्ति हड़पने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जो खुद को कुख्यात हिमांशु भाऊ गैंग का सदस्य बताकर लोगों को डराता था. लेकिन जांच में वह अकेला ही निकला. आरोपी विकास उर्फ विक्की पीड़ित को करीब 10 करोड़ रुपये कीमत की संपत्ति अपने नाम कराने के लिए लगातार धमका रहा था. पुलिस टीम ने योजनाबद्ध कार्रवाई कर उसे पकड़ लिया और उसके पास से अपराध में इस्तेमाल किया गया एक आई-फोन भी बरामद किया गया.

पुलिस के मुताबिक, 26 नवंबर 2025 को अशोक विहार निवासी रजत गुप्ता ने शिकायत दी थी कि एक अज्ञात व्यक्ति अंतरराष्ट्रीय व्हाट्सएप कॉल के जरिए खुद को हिमांशु भाऊ गैंग का सदस्य बताकर उन्हें धमका रहा है. रोहिणी सेक्टर-23 स्थित उनकी संपत्ति अपने नाम ट्रांसफर कराने का दबाव बना रहा है. शिकायतकर्ता ने धमकी से जुड़ी ऑडियो रिकॉर्डिंग और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सबूत भी पुलिस को सौंपे थे. इस पर अशोक विहार थाने में जबरन वसूली और आपराधिक धमकी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई.

दिल्ली पुलिस की जांच में अहम खुलासा

दिल्ली पुलिस की जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि इसी संपत्ति को लेकर पहले से एक और मामला बेगमपुर थाने में दर्ज है. जिससे साफ हुआ कि संपत्ति विवाद का फायदा उठाकर धमकियां दी जा रही थीं. टेक्निकल सर्विलांस और फील्ड इंटेलिजेंस के आधार पर पुलिस ने विकास की पहचान की और 4 फरवरी 2026 को उसे नरेला से गिरफ्तार कर लिया.

गैंग का सदस्य बनकर देता था धमकी- पुलिस

पुलिस के पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह प्रॉपर्टी के काम से जुड़ा है और कानूनी तरीके से प्लॉट हासिल न कर पाने पर उसने साजिश रचकर धमकी देने का रास्ता चुना. उसने अपने साथी नितिन डबास समेत कुछ लोगों को गैंग सदस्य बनकर कॉल करने के लिए लगाया था. पुलिस अब उसके अन्य साथियों की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है.

ये भी पढ़िए- 'तेजस्वी यादव का भ्रष्टाचार पर बोलना शेर के शाकाहारी होने जैसा', प्रशांत किशोर ने कसा तंज

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.