नामीबिया के कप्तान और अंपायर के बीच बीच मैच में जमकर बहस, जानें पूरा मामला

Feb 13, 2026 - 11:07
 0
नामीबिया के कप्तान और अंपायर के बीच बीच मैच में जमकर बहस, जानें पूरा मामला

Gerhard Erasmus And Umpire Rod Tucker Heated Argument: भारत और नामीबिया के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 18वां मुकाबला गुरुवार यानी 12 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया. टीम इंडिया ने ये मुकाबला 93 रन के बड़े अंतर से जीता. इस टी20 वर्ल्ड कप में ये भारतीय टीम की लगातार दूसरी जीत थी. हालांकि, मैच के दौरान नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरासमस और अंपायर रॉड टकर के बीच काफी विवाद हुआ और दोनों के बीच डेड बॉल को लेकर जमकर बहस देखने को मिली.

अंपायर से क्यों भिड़े नामीबिया के कप्तान?

नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरासमस ने भारत के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने 4 ओवर में 20 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए. इरासमस ने एक ओवर में क्रीज के काफी पीछे से गेंद डाल दी, लगभग अंपायर के पास से. इसके बाद अंपायर ने इसे डेड बॉल करार कर दिया था. इस बात से गेरहार्ड इरासमस नाखुश नजर आएं. उसके बाद अंपायर रॉड टकर और गेरहार्ड इरासमस बीच काफी बात हुई. उन्होंने इसे अपने टैक्टिक्स का पार्ट बताया. इस मुकाबले में गेरहार्ड इरासमस ने तिलक वर्मा को क्रीज के काफी पीछे से गेंदबाजी करते हुए ही आउट किया था. तिलक के अलावा इरासमस ने ईशान किशन, हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल को भी आउट किया. इरासमस की गेंदबाजी की अब काफी चर्चा हो रही है, क्योंकि उनके बॉलिंग एक्शन ने भारतीय बल्लेबाजों को मुश्किल में डाला.

भारत बनाम नामीबिया मैच का कुछ ऐसा रहा हाल

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 209 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में, नामीबिया की टीम 116 रन पर ही सिमट गई और भारत ने 93 रन से मैच अपने नाम किया. भारत का मुकाबला अब 15 फरवरी को अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से कोलंबो में होने वाला है. पाकिस्तान ने भी अब तक वर्ल्ड कप में खेले अपने दोनों मुकाबले जीते हैं. भारत-पाकिस्तान के बीच एक हाई वोल्टेज मुकाबले की फैंस को पूरी उम्मीद है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.