Video: 'मेरा वजन घट गया...', IND vs PAK मैच से पहले अभिषेक शर्मा ने खुद दी अपनी हेल्थ अपडेट

Feb 13, 2026 - 11:07
 0
Video: 'मेरा वजन घट गया...', IND vs PAK मैच से पहले अभिषेक शर्मा ने खुद दी अपनी हेल्थ अपडेट

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के दूसरे मैच में अभिषेक शर्मा नहीं खेले, क्योंकि दिल्ली पहुंचने के बाद ही उनकी तबीयत खराब हो गई. पेट में इन्फेक्शन के बारे में पता चलने के बाद वह 2 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहे. हालांकि नामीबिया के खिलाफ मैच में वह भारतीय दल के साथ थे, लेकिन उनके चेहरे से झलक रहा था कि वह पूरी तरह स्वस्थ नहीं है. भारत का अगला मैच पाकिस्तान के साथ है. इस बड़े मुकाबले से पहले अभिषेक ने अपनी हेल्थ के बारे में खुद अपडेट दिया.

अभिषेक शर्मा दिल्ली में हेड कोच गौतम गंभीर के घर आयोजित पार्टी में शामिल हुए थे, लेकिन इस पार्टी से वह जल्दी चले गए. रिपोर्ट के अनुसार पार्टी में ही उन्हें लगा कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है. बाद में पेट में इन्फेक्शन की बात पता चली और वह अस्पताल में भर्ती हो गई. 11 फरवरी को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई और वह टीम के साथ वापस जुड़ गए, लेकिन नामीबिया के खिलाफ मैच में नहीं खेले. अब बड़ा सवाल ये है कि क्या वह पाकिस्तान के खिलाफ मैच में खेलेंगे? इससे पहले अभिषेक ने बताया कि वह अब पहले से ठीक हैं, लेकिन उनका वजन थोड़ा कम हो गया है.

अभिषेक शर्मा का वजन घटा

अर्शदीप सिंह और अभिषेक शर्मा का ये वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अर्शदीप उनसे उनकी हेल्थ के बारे में पूछ रहे हैं. इस पर अभिषेक ने बताया कि सब ठीक है. इसके बाद अर्शदीप ने पूछा कि आप पतले हो गए हो? तो अभिषेक ने कहा हां, सब ठीक है लेकिन मेरा कुछ वजन घट गया.

क्या पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेल पाएंगे अभिषेक शर्मा?

अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है कि क्या अभिषेक इस बड़े मुकाबले में खेलेंगे या नहीं. ये भी खबर है कि अभिषेक यूएसए के खिलाफ हुए मुकाबले से पहले ही बीमार हो गए थे. बता दें कि इस मुकाबले में अभिषेक अपनी पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे. अच्छी बात ये हैं कि दिल्ली में उन्हें मैच से पहले अभ्यास करते हुए देखा गया. कप्तान सूर्या ने उनको लेकर दिए हालिया बयान में बताया कि वह अभी पूरी तरह ठीक नहीं हैं. इससे साफ है कि अभिषेक की वापसी को लेकर बीसीसीआई कोई जल्दबाजी नहीं करेगा.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.