114 राफेल, 400 SCALP मिसाइलें और छह P-8I एयरक्राफ्ट... भारत की डिफेंस डील देख हिल जाएंगे चीन-पाकिस्तान

Feb 13, 2026 - 11:07
 0
114 राफेल, 400 SCALP मिसाइलें और छह P-8I एयरक्राफ्ट... भारत की डिफेंस डील देख हिल जाएंगे चीन-पाकिस्तान

फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की दिल्ली यात्रा से पहले, भारत और फ्रांस में रफाल (राफेल) फाइटर जेट को लेकर मेगा-डील की तैयारी शुरू हो गई है. रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार (12 फरवरी, 2026) को भारतीय वायुसेना के लिए 114 मेक इन इंडिया रफाल लड़ाकू विमानों को बनाने की मंजूरी दे दी है.

भारत में बनने वाले फ्रांसीसी लड़ाकू विमानों के इस सौदे की कुल कीमत करीब 3.25 लाख करोड़ बताई जा रही है, जो दुनिया की अब तक की सबसे बड़ी डिफेंस डील में से एक हो सकती है.

रक्षा मंत्री की अध्यक्षता में हुई DAC की बैठक

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में गुरुवार (12 फरवरी, 2026) को डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल (DAC) की अहम बैठक हुई. इस बैठक में सीडीएस जनरल अनिल चौहान और वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह सहित रक्षा सचिव भी मौजूद रहे, जहां डीएसी की ओर से इस डील को मंजूरी दी गई.

DAC से मंजूरी के बाद क्या है आगे की प्रक्रिया?

पिछले महीने रक्षा मंत्रालय के डिफेंस प्रोक्योरमेंट बोर्ड ने वायुसेना के इस प्रपोजल को हरी झंडी दी थी, जो किसी भी रक्षा सौदे की पहली सीढ़ी होती है. DAC के बाद ये प्रोजेक्ट (प्रस्ताव) वित्त मंत्रालय और प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) के पास जाएगा. ऐसे में बहुत संभव है कि इन 114 रफाल फाइटर जेट में से 16 को सीधे फ्रांस से खरीदा जा सकता है. इन 114 रफाल फाइटर जेट से वायुसेना की 5-6 स्क्वाड्रन को खड़ा किया जा सकता है. भारतीय वायुसेना की एक स्क्वाड्रन में 18-20 लड़ाकू विमान होते हैं.

मैक्रों की भारत यात्रा के दौरान हो सकती है घोषणा

माना जा रहा है कि अगले हफ्ते (17-19 फरवरी) फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के भारत दौरे के दौरान इस सौदे को लेकर अहम घोषणा हो सकती है. पिछले दोनों रफाल फाइटर जेट सौदों की तरह ये भी जीटूजी यानी गवर्नमेंट-टू-गवर्नमेंट डील होने जा रही है.

साल 2016 में भारत ने फ्रांस से सीधे 36 रफाल लड़ाकू विमान खरीदने का फैसला किया था, उसकी कुल कीमत करीब 59 हजार करोड़ थी. पिछले साल अप्रैल में भारत ने नौसेना के लिए रफाल लड़ाकू विमानों के मरीन वर्जन यानी रफाल (M) खरीदने को लेकर करार किया था. इन रफाल (M) लड़ाकू विमानों को स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर INS विक्रांत पर तैनात किया जाएगा.

स्वदेशी हथियारों से लैस होंगे मेक इन इंडिया राफेल फाइटर जेट

भारतीय वायुसेना ने घटती स्क्वाड्रन के मद्देनजर 114 रफाल (राफेल) फाइटर जेट देश में बनाने का प्रस्ताव रक्षा मंत्रालय को सौंपा था. पिछली रफाल डील की तरह ये सौदा भी जीटूजी यानी गवर्नमेंट-टू-गवर्नमेंट करार करेगा. करार होने के बाद रफाल बनाने वाली फ्रांसीसी कंपनी दासो (दसॉल्ट), भारत में किसी स्वदेशी कंपनी के साथ देश (भारत में) ही एक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाएगी. भारत में बनने वाले स्वदेशी रफाल फाइटर जेट में करीब 60 प्रतिशत स्वदेशी हथियार और उपकरण लगे होंगे.

रफाल फाइटर जेट ऑपरेशन सिंदूर का हीरोः वाइस चीफ

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय वायुसेना के मौजूदा रफाल फाइटर जेट की ऑपरेशन्ल क्षमताओं को देखते हुए मेक इन इंडिया के तहत फ्रांसीसी लड़ाकू विमान बनाने का फैसला लिया था. वायुसेना के वाइस चीफ एयर मार्शल नागेश कपूर ने बुधवार (11 फरवरी, 2026) को रफाल को ऑपरेशन सिंदूर का हीरो करार दिया था. वाइस चीफ ने एयर फोर्स में ज्यादा संख्या में रफाल को लेकर उम्मीद जताई थी.

पहलगाम नरसंहार का बदला लेने के लिए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान से ऑपरेट करने वाले आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के हेडक्वार्टर को तबाह करने के लिए भारतीय वायुसेना ने रफाल फाइटर जेट का इस्तेमाल किया था.

राफेल की मंजूरी के बाद MRFA प्रोजेक्ट पर क्या होगा असर?

जिन 36 रफाल फाइटर जेट को फिलहाल भारतीय वायुसेना इस्तेमाल करती है, उन्हें मिटयोर, मीका और स्कैल्प मिसाइलों से लैस किया गया है. ये सभी फ्रांसीसी मिसाइल है, लेकिन मेक इन इंडिया रफाल फाइटर जेट को भारत में बनी मिसाइलों से भी लैस किया जा सकता है.

सरकार से अगर इस 114 रफाल प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल जाती है तो वायुसेना के पुराने MRFA यानी मीडियम वेट फाइटर जेट प्रोजेक्ट को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा. MRFA प्रोजेक्ट में भी 114 फाइटर जेट मेक इन इंडिया में ही बनाए जाने थे, लेकिन उसमें विदेश की अलग-अलग एविएशन कंपनी टेंडर प्रक्रिया में हिस्सा ले सकती थी (दासो सहित). वहीं, मौजूदा डील, सीधे भारत और फ्रांस की सरकारों के बीच में होगी.

उल्लेखनीय है कि इसी वर्ष अप्रैल के महीने में ही भारत ने नौसेना के लिए फ्रांस के साथ रफाल के 26 मरीन वर्जन का सौदा भी किया था, जिसकी कीमत करीब 63 हजार करोड़ थी. इन रफाल (M) विमानों को नौसेना के एयरक्राफ्ट कैरियर INS विक्रांत पर तैनात करने के लिए खरीदा जा रहा है.

स्कैल्प मिसाइल की खरीद को भी मिली मंजूरी

डीएसी ने गुरुवार (12 फरवरी, 2026) को रफाल फाइटर जेट के लिए 400 स्कैल्प मिसाइल खरीदने को भी मंजूरी दी. ये वही स्कैल्प मिसाइल है, जिससे भारतीय वायुसेना ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान से ऑपरेट होने वाली आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के हेडक्वार्टर को तबाह किया था. यूरोप की MBDA कंपनी इन स्कैल्प मिसाइल का उत्पादन करती है.

करीब 1,300 किलो वजन की ये एक डीप स्ट्राइक (हवा से जमीन पर मार करने वाली) क्रूज मिसाइल है, जिसे रफाल से लॉन्च किया जाता है.

वायुसेना के लिए शूडो-सैटेलाइट को भी दिखाई हरी झंडी

इसके अलावा, DAC ने वायुसेना के लिए 15 हजार करोड़ के एयर-शिप बेस्ड हाई ऑल्टिट्यूड शूडो सैटेलाइल (एएस-एचएपीएस) को भी मंजूरी दे दी. ये दरअसल, बेहद ऊंचाई पर उड़ने वाले पायलट-लेस एयरक्राफ्ट (यूएवी) होते हैं, जो आसमान से रणभूमि पर नजर रखते हैं.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.