ज्योतिषी बोला- पत्नि ने जादू टोना किया इसलिए मरे तुम्हारे पिता, बेटी ने बदला लेने के लिए मां को उतारा मौत के घाट

Feb 13, 2026 - 11:07
 0
ज्योतिषी बोला- पत्नि ने जादू टोना किया इसलिए मरे तुम्हारे पिता, बेटी ने बदला लेने के लिए मां को उतारा मौत के घाट

Karnataka News: कर्नाटक राज्य के तुमकुरु जिले में अंधविश्वास और ज्योतिष पर अति-विश्वास का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां सुचित्रा नाम की एक महिला ने अपने पिता की मौत के लिए अपनी मां को जिम्मेदार ठहराने वाले एक ज्योतिषी की बातों पर विश्वास कर अपनी ही मां पुष्पावती की हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है.

पुलिस के मुताबिक, सुचित्रा के पिता की डेढ़ साल पहले अचानक मृत्यु हो गई थी. इस घटना को स्वीकार नहीं कर पाने के कारण वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगी. हाल ही में वह एक ज्योतिषी के संपर्क में आई और अपने पिता की मौत के कारण के बारे में पूछताछ की. ज्योतिषी ने दावा किया कि सुचित्रा की मां ने जादू-टोना किया था, जिसके कारण उसके पिता की मृत्यु हुई.

मां के चेहरे पर तकिया रख कर दी हत्या

इस बात को सच मानकर सुचित्रा बेहद क्रोधित हो गई. वह सीधे अपनी मां पुष्पावती के घर पहुंची. उस समय पुष्पावती गहरी नींद में थी. गुस्से और भ्रम में आकर सुचित्रा ने तकिया लेकर अपनी मां के चेहरे पर रख दिया और दम घुटने से उसकी हत्या कर दी.

हत्या के बाद सुचित्रा ने परिवार के सदस्यों को यह विश्वास दिलाने की कोशिश की कि उसकी मां की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है. उसने तुरंत अंतिम संस्कार की तैयारी भी शुरू कर दी, ताकि किसी को शक न हो. रिश्तेदार और पड़ोसी शव को श्रद्धांजलि देने घर पहुंचे, लेकिन कुछ स्थानीय लोगों को परिस्थितियां संदिग्ध लगीं.

पूछताछ के दौरान सुचित्रा ने गुनाह किया कबूल

इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी. अंतिम संस्कार से पहले मौके पर पहुंची पुलिस ने सुचित्रा और परिवार के अन्य सदस्यों से कड़ी पूछताछ की. पूछताछ के दौरान सुचित्रा ने अपना बयान बदलते हुए स्वीकार किया कि उसने अपनी मां की हत्या की है.

पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और उस ज्योतिषी की भूमिका की भी जांच कर रही है, जिसने सुचित्रा को यह भड़काने वाला दावा किया था. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस पूरे मामले में सुचित्रा के पति की कोई संलिप्तता थी या नहीं. फिलहाल जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.