अनिल कपूर ने पिता के स्ट्रगल को लेकर की बात, बोले- उनकी एक भी फिल्म चली नहीं

Feb 13, 2026 - 11:07
 0
अनिल कपूर ने पिता के स्ट्रगल को लेकर की बात, बोले- उनकी एक भी फिल्म चली नहीं

एक्टर अनिल कपूर दशकों से अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर रहे हैं. उन्होंने कई शानदार फिल्में की हैं और अभी भी एक्टर लगातार काम कर रहे हैं. अब वो सूबेदार में नजर आएंगे. हाल ही में सूबेदार का टीजर रिलीज हुआ. सूबेदार में अनिल को बहुत पसंद किया जा रहा है. 

हाल ही में एक्टर ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में अपने पिता सुरिंदर कपूर के स्ट्रगल के बारे में बात की.

पिता के काम को लेकर अनिल कपूर ने कहा ये
अनिल कपूर ने कहा, 'मेरे पापा मुगल-ए-आजम में के आसिफ के असिस्टेंट थे. वो बहुत ईमानदार, विनम्र, दयालु शख्स थे. के आसिम साब उनकी ईमानदारी की सराहना करते थे. इसलिए जब वे राजस्थान में युद्ध के सीन शूट करने गए थे जो कि 6 महीने तक चला, तो उन्होंने फाइनेंस और प्रोडक्शन से जुड़े दूसरे काम मैनेज किए.'

आगे अनिल ने कहा, 'बाद में वो शम्मी कपूर के मैनेज बने. वो शम्मी कपूर का काम मैनेज करते थे. इसके बाद गीता बाली, शम्मी कपूर की पत्नी ने उन्हें फिल्म प्रोड्यूसर बनने के लिए प्रोत्साहित किया.' अनिल ने कहा कि पिता का स्ट्रगल देख उन पर काफी प्रभाव पड़ा.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

अनिल ने कहा, 'प्रोड्यूसर के तौर पर उनके लिए स्टार्स, हीरो लाना बहुत मुश्किल था. उनकी हर फिल्म स्ट्रगल थी. मैंने उन्हें मुश्किल दौर से गुजरते देखा. वो लीडिंग स्टार्स की डेट मैंनेज करते थे. इसी वजह से मैंने सोचा कि मैं खुद हीरो क्यों नहीं बन जाता हूं? ताकि मेरी फैमिली को बाहर जाकर फिल्म न बनानी पड़े.'

सूबेदार की बात करें तो ये प्राइम वीडिज पर स्ट्रीम होगी. फिल्म 5 मार्च को रिलीज होगी. इसके अलावा अनिल कपूर के हाथ में दो और फिल्में हैं. वो अल्फा और किंग में भी दिखेंगे. अल्फा में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ लीड रोल में हैं. वहीं किंग में शाहरुख खान लीड रोल प्ले कर रहे हैं.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.