'बीजेपी की भी विदाई तय है...' यूपी बजट 2026 पेश होने से पहले अखिलेश यादव का बड़ा बयान

Feb 11, 2026 - 11:50
 0
'बीजेपी की भी विदाई तय है...' यूपी बजट 2026 पेश होने से पहले अखिलेश यादव का बड़ा बयान

उत्तर प्रदेश विधानसभा में अब से थोड़ी देर बाद ही योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्णकालिक बजट पेश होने वाला है. इससे पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बजट को लेकर बड़ा बयान दिया है. सपा अध्यक्ष ने इस बजट को प्रदेश में योगी सरकार की विदाई का बजट बताया और कहा कि अब प्रदेश से भाजपा सरकार चली जाएगी. 

बजट से पहले अखिलेश यादव का बयान

अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर बजट को लेकर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा- 'यूपी सरकार के विदाई बजट के साथ भाजपा की भी विदाई तय है.' वहीं सपा के राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने यूपी के बजट को लेकर प्रतिक्रिया दी और कहा कि वहां पर ही कौन सा अर्थशास्त्री मुख्यमंत्री है. 

सपा सांसद रामगोपाल यादव ने कहा कि जब केंद्र सरकार के बजट पर सबकी निगाहें थी जो झुक गई.. तो वहां (उत्तर प्रदेश) कौन सा अच्छा बजट आएगा? वहां कौन सा अर्थशास्त्री मुख्यमंत्री बैठा हैं. गरीबों के घर तो उजाड़ दिए.. अब बजट किसके लिए लाएंगे?

अवधेश प्रसाद ने भी साधा निशाना

यूपी की फैजाबाद सीट से सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने भी यूपी के बजट से पहले तीखी प्रतिक्रिया दी और कहा कि इस बजट से किसी को क्या उम्मीदें हो सकता है जब पहले ही ये कभी किसी की उम्मीद पर खरे नहीं उतरे. अवधेश प्रसाद ने कहा कि "केंद्र का बजट देख लिया और केंद्र के बजट में यूपी के लिए कुछ नहीं. हमारी अयोध्या के लिए कुछ भी नहीं है. दूरबीन लगाकर देखा जाए तो भी कुछ नहीं होगा." 

उन्होंने कहा कि "प्रदेश के किसानों से, युवाओं से, मजदूरों, दलितों और पिछड़ों से इस बजट का कोई लेना-देना नहीं है. इस बजट से उम्मीद क्या करेंगे, जब इनकी विचारधारा ही नहीं हैं.  उम्मीद तो उनसे की जाती है जो उम्मीदों पर खरा उतरा हो. 

अब तक ये कभी उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे, हमारे पीएम ने कहा था कि किसानों का आय दोगुनी होगी. तो अब इनसे क्या उम्मीदें करें, उम्मीद उससे की जाती है जो अपनी बातों, सिद्धांतो और उसूलों पर देश हित में अड़ा रहे." 

Exclusive: यूपी बजट से पहले वित्त मंत्री सुरेश खन्ना का बड़ा बयान, Abp न्यूज को बताया किस बात पर रहेगा जोर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.