IND vs PAK मैच से पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी ने दी भारत को चेतावनी, कहा- 'अटैकिंग माइंडसेट से...'
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार के अपने फैसले से पाकिस्तान ने यू-टर्न ले लिया है. अब मुकाबला तय शेड्यूल के अनुसार 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाएगा. मंगलवार को यूएसए के खिलाफ जीत के बाद साहिबजादा फरहान ने भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले को लेकर कहा कि उसमें वह ऐसी ही अटैकिंग और पॉजिटिव माइंडसेट से खेलेंगे. इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है.
यूएसए के खिलाफ पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 190 रन बनाए थे. ओपनर साहिबजादा फरहान ने सर्वाधिक 73 रनों की पारी खेली. 41 गेंदों में खेली इस शानदार पारी में उन्होंने 5 छक्के और 6 चौके लगाए. लक्ष्य का पीछा करते हुए यूएसए 20 ओवरों में 158 ही रन बना पाई और पाकिस्तान ने 32 रनों से इस मुकाबले को जीत लिया. लगातार 2 मैच जीतकर पाकिस्तान सुपर-8 में जाने की मजबूत दावेदार बन गई है, टीम का अगला मैच भारत के खिलाफ 15 फरवरी को है. उसको लेकर फरहान ने जो कहा, वो वायरल हो रहा है.
क्या बोले साहिबजादा फरहान?
प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड मिलने के बाद प्रेजेंटर वसीम अकरम ने उनसे भारत के खिलाफ होने वाले बड़े मैच के बारे में पूछा. इस पर साहिबजादा ने कहा, "उसी माइंडसेट के साथ हम उतरेंगे जैसा हमने टीम इंडिया के खिलाफ अपने पिछले मैचों में किया था, जैसा एशिया कप में किया था. हम पॉजिटिव रहने और अटैकिंग क्रिकेट खेलने की कोशिश करेंगे." बता दें कि एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच 3 मैच खेले गए थे और हर बार भारत ने पाकिस्तान को हराया था.
🚨SHAHZAD FARHAN ON IND PAK MATCH.🚨
— Sam (@Cricsam01) February 11, 2026
Wasim Akram: A big match is coming up on the 15th.
Shahzad Farhan: "We will go in with the same mindset as we did in our previous matches against India, Including the Asia Cup!"
Once a Joker always a Joker 🤣pic.twitter.com/xRqWMl6ATE
साहिबजादा ने आगे कहा, "हमने नेट पर प्रैक्टिस के दौरान देखा कि गेंद बल्ले पर अच्छे से आ रही है. बल्लेबाजी कोच को मैंने पहले ही बता दिया था कि आज ऐसी फीलिंग आ रही है कि मैं ऐसा मैच खत्म करूंगा जो मुझे प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड मिले. मैंने लक्ष्य बनाया है कि जारी टूर्नामेंट में कम से कम 2 या 3 प्लेयर अवार्ड जीतने हैं."
पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने यूएसए के खिलाफ जीत के बाद कहा कि उनकी टीम चेज करना पसंद करती है, लेकिन पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर बनाने में भी उतनी ही सहज है. उन्होंने कहा कि हमारे निचले क्रम में भी ऐसे बल्लेबाज हैं, जो जल्दी विकेट गिरने के बावजूद पारी को संभाल सकते हैं.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







