Weather Update: वेलेंटाइन डे पर आंधी, बिजली और बारिश का ट्रिपल अटैक! दिल्ली-यूपी से लेकर पंजाब हरियाणा तक कैसा रहेगा मौसम?

Feb 11, 2026 - 11:50
 0
Weather Update: वेलेंटाइन डे पर आंधी, बिजली और बारिश का ट्रिपल अटैक! दिल्ली-यूपी से लेकर पंजाब हरियाणा तक कैसा रहेगा मौसम?

देश के कई हिस्सों में अब ठंड का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है. सुबह के समय हल्की ठंड महसूस हो रही है, लेकिन दोपहर में तापमान बढ़ने से ठंड कम हो जाती है. हालांकि भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि आने वाले दिनों यानी वेलेंटाइन वीक में उत्तर भारत के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. 

मौसम विभाग के अनुसार 13 और 16-17 फरवरी को 3 वेस्टन डिर्स्टबेंस एक्टिव होंगे. इनके कारण जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड सहित कुछ पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है. इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, आंधी आने और बिजली गिरने की भी आशंका है. 16 फरवरी को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी मौसम बदल सकता है. यहां कुछ जगहों पर हल्की बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है.

पहाड़ी इलाकों में बनी रहेगी ठंड

मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से पहाड़ी इलाकों में ठंड अभी जारी रहेगी. वहीं बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा जैसे पूर्वी राज्यों में तापमान थोड़ा बढ़ सकता है. इन राज्यों में फिलहाल बारिश की कोई बड़ी चेतावनी नहीं है, लेकिन सुबह-शाम हल्का कोहरा रह सकता है.

दिल्ली-एनसीआर का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में 11 से 13 फरवरी तक मौसम साफ रहने की संभावना है. सुबह के समय हल्का कोहरा रह सकता है. अधिकतम तापमान करीब 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के आसपास रह सकता है.

उत्तर प्रदेश का हाल

उत्तर प्रदेश में वेस्टन डिर्स्टबेंस का ज्यादा असर नहीं दिखेगा. 11 फरवरी की सुबह हल्का कोहरा रह सकता है. न्यूनतम तापमान 5 से 10 डिग्री के बीच रहने की संभावना है. अगले तीन दिनों में तापमान 2-3 डिग्री तक बढ़ सकता है. कुल मिलाकर, पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है, जबकि मैदानी इलाकों में मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन हल्की ठंड और कोहरा बना रहेगा. कुल मिलाकर, मैदानी इलाकों में जहां ठंड कम हो रही है, वहीं वेस्टन डिर्स्टबेंस की वजह से उत्तर भारत में मौसम एक बार फिर बदल सकता है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.