'टाइम तो कभी खराब नहीं था...' तिहाड़ जेल जाने के बाद राजपाल यादव का पुराना वीडियो हुआ वायरल

Feb 11, 2026 - 11:49
 0
'टाइम तो कभी खराब नहीं था...' तिहाड़ जेल जाने के बाद राजपाल यादव का पुराना वीडियो हुआ वायरल

राजपाल यादव ने जबसे तिहाड़ जेल में सरेंडर किया है, तबसे वो लाइमलाइट में बने हुए हैं.एक्टर इन दिनों काफी मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. इस बीच सोनू सूद से लेकर गुरमीत चौधरी तक ने मदद का हाथ बढ़ाया है.इसी बीच राजपाल यादव का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

वीडियो में एक्टर कहते हुए नजर आ रहे हैं कि टाइम कभी खराब नहीं था बॉस. बता दें लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में राजपाल यादव ने कहा था,'टाइम तो कभी खराब नहीं चल रहा था बॉस,अगर खराब चल रहा होता तो आज यहां बैठे नहीं होते.जो आदमी चल सकता है, जो आदमी बोल सकता है, जो आदमी खड़ा हो सकता है, जो आदमी सोच सकता है. उसका टाइम अच्छा ही है.

टाइम खराब होने को लेकर राजपाल यादव ने कही थी ये बात

राजपाल यादव ने आगे कहा,'टाइम तो उसको खराब बोलते हैं, अगर आप टाटा अस्पताल में चले गए.टाइम उसको खराब बोलते हैं कि एक मोटरसाइकिल निकल गई और दोनों पैर टूट गए.टाइम खराब उसको बोलते हैं कि आधा शरीर उठ नहीं रहा है.'

एक्टर ने कहा,'जो आदमी बोल सकता है, बैठ सकता है, उठ सकता है, वो आदमी ब्लेस्ड है और उसका टाइम अच्छा ही है चाहे वो जेल में हो, चाहे वो बेल में हो,चाहे कहीं हो.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rajpal Naurang Yadav (@rajpalofficial)

सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होते ही लोगों ने अपना-अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया.कई सोशल मीडिया यूजर ने कहा कि राजपाल यादव अच्छे आदमी हैं, बस उनका वक्त बुरा चल रहा है.वहीं, कई फैंस इस वीडियो को देख इमोशनल होते दिखे.

आपको बता दें कि राजपाल यादव को चेक बाउंस मामले में जेल जाना पड़ा है. एक्टर ने 2010 में अता पता लापता फिल्म बनाने के लिए मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था. हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गए.

ऐसे में एक्टर उन पैसों को नहीं चुका पाए. उनके अकाउंट में पैसे नहीं थे और चेक डाला गया तो बाउंस हो गया. पहले तो कोर्ट ने कई बार उन्हें कर्ज चुकाने का आदेश दिया. लेकिन, जब उन्होंने ऐसा नहीं किया तो कोर्ट ने तिहाड़ जेल में सरेंडर करने का आदेश दिया.

ये भी पढ़ें:-'भरी महफिल में प्रदास दूंगा..' करण जौहर पर फूटा गोविंदा का गुस्सा

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.