Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर राशि अनुसार ऐसे करें शिव का अभिषेक, ग्रह दोष होंगे दूर

Feb 11, 2026 - 11:48
 0
Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर राशि अनुसार ऐसे करें शिव का अभिषेक, ग्रह दोष होंगे दूर

Mahashivratri 2026 Jalabhishek: महाशिवरात्रि 15 फरवरी 2026 को मनाई जाएगी. शिव पूजा में एक लौटा जल ही काफी है, महादेव जल मात्र से प्रसन्न हो जाते हैं लेकिन महाशिवरात्रि पर राशि अनुसार जलाभिषेक करना बेहद फलदायी होता है, शिवपुराण के अनुसार राशि अनुसार भोलेनाथ का अभिषेक करना दुख, दरिद्रता, क्लेश, दोष से मुक्ति दिलाता है और समस्त मनोकामनाएं जल्द सिद्ध हो जाती है.

महाशिवरात्रि राशि अनुसार जलाभिषेक

  1. मेष राशि - मेष राशि के महाशिवरात्रि पर जल में गुड़ मिलाकर या शहद से भोलेनाथ अभिषेक करें. शिव पंचाक्षर मंत्र नमः शिवाय का लगातार 108 बार जाप करें.
  2. वृषभ राशि - महाशिवरात्रि पर वृषभ वाले गाय के दूध-दही से भगवान शिव का अभिषेक करें. सांब सदाशिव मंत्र का जाप करें.
  3. मिथुन राशि - मिथुन राशि के लोगों को शिवरात्रि पर गन्ने के रस से अभिषेक करना बहुत शुभ रहेगा. इस उपाय से कुंडली में मौजूद ग्रहों से संबंधित दोषों में कमी आती है. जीवन में खुशहाली रहती है.
  4. कर्क राशि - कर्क राशि वालों को महाशिवरात्रि की पूजा में भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए जल में 108 अटूट चावल लेकर ओम नमः शिवाय बोलते हुए शिवलिंग पर अर्पित करना चाहिए.
  5. सिंह राशि - महाशिवरात्रि पर सिंह राशि वाले शिव का शहद से अभिषेक करें और लाल चंदन का तिलक भोलेनाथ को लगाएं. रुद्राष्टक का पाठ करें.
  6. कन्या राशि - कन्या राशि के जातक भांग मिले जल से महादेव का अभिषेक करें. शिव चालीसा का पाठ करें. ये अकाल मृत्यु से रक्षा करता है.
  7. तुला राशि - तुला राशि वाले शिवरात्रि पर घी से महादेव का अभिषेक करें. संतान सुख, धन प्राप्ति और आरोग्य के लिए ये उपाय लाभाकारी है.
  8. वृश्चिक राशि - वृश्चिक राशि के जातकों को महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर गंगाजल में गुलाब जल में मिलाकर अभिषेक करें. वैवाहिक जीवन में सुख शांति स्थापित होती है.
  9. धनु राशि - धनु राशि वाले भोलेनाथ को शिवरात्रि पर जल चढ़ाएं और फिर पीली सरसों अर्पित करें. मान्यता है ये उपाय सौभाग्य लाता है.
  10. मकर राशि- महाशिवरात्रि के मौके पर मकर राशि वालों को बिल्व पत्र चढ़ाकर शिवजी का जल से अभिषेक करना चाहिए. काले तिल जल में डाल लें. शनि की शुभता प्राप्त होती है.
  11. कुंभ राशि - कुंभ राशि वाले सरसों के तेल से या पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक करें. शत्रु बाधा, भय और रोगों से मुक्ति के लिए ये उपाय लाभकारी माना गया है.
  12. मीन राशि - भोलेनाथ का अभिषेक घी और गंगाजल से करना चाहिए. साथ ही आपको 108 अक्षत ओम नमः शिवाय बोलते हए शिवलिंग पर अर्पित करना चाहिए. पूजा के समय आपको महामृत्युंजय मंत्र का जप करना चाहिए.

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि 15 या 16 फरवरी कब ? जलाभिषेक के लिए कौन सा दिन सही

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.