Spiritual Motivational: क्या बिना राजयोग के नहीं मिलती सफलता? जानिए ज्योतिष में कर्म और किस्मत का असली संबंध

May 13, 2026 - 12:14
 0
Spiritual Motivational: क्या बिना राजयोग के नहीं मिलती सफलता? जानिए ज्योतिष में कर्म और किस्मत का असली संबंध

Spiritual Motivational: ज्योतिष शास्त्र में राजयोग को सफलता, पद, सम्मान और धन से जोड़कर देखा जाता है. लेकिन एक बड़ा सवाल यह भी है कि अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में राजयोग नहीं हो, तो क्या उसका जीवन साधारण ही रह जाएगा? क्या वह कभी बड़ी सफलता हासिल नहीं कर सकता?

सोशल मीडिया और इंटरनेट पर भी राजयोग को इस तरह पेश किया जाता है, जैसे बिना राजयोग के जीवन में कुछ बड़ा संभव ही नहीं हैं. जबकि ज्योतिष शास्त्र के गहरे अध्ययन और कई विद्वानों की व्याख्याओं में यह बात साफ कही गई है कि सफलता केवल एक योग पर निर्भर नहीं करती हैं.

क्यों कई लोग बिना राजयोग के भी सफल बन जाते हैं?

राजयोग अवसर दे सकता है, लेकिन उस अवसर को पहचानना और उसके लिए मेहनत करना व्यक्ति के हाथ में होता है. कई लोगों की कुंडली में बड़े योग नहीं होते, फिर भी उनमें सीखने की भूख, अनुशासन और लगातार मेहनत करने की आदत उन्हें आगे ले जाती है. जिन लोगों को जीवन में आसानी से सब कुछ नहीं मिलता, वे परिस्थितियों से लड़ना सीख जाते हैं. यह संघर्ष उन्हें मानसिक रूप से अधिक मजबूत बनाता है. कई बार यही लोग आगे चलकर बड़े निर्णय लेने और रिस्क उठाने में दूसरों से आगे निकल जाते हैं.

हर कुंडली का फल समय पर निर्भर करता है?

ज्योतिष में केवल योग नहीं, उसकी दशा और समय भी महत्वपूर्ण माना गया है. इसलिए बिना राजयोग वाला व्यक्ति भी सही समय, सही कर्म और सही दिशा से सफलता पा सकता है. वहीं कई बार मजबूत राजयोग होने के बाद भी व्यक्ति अवसर गंवा देते है. कई प्राचीन ग्रंथों में यह बात कही गई है कि कर्म के बिना कोई योग फल नहीं देता है. अगर व्यक्ति लगातार प्रयास करता रहे, तो सामान्य ग्रह स्थिति भी जीवन में अच्छे परिणाम दे सकती है. 

इस सोच का लोगों के जीवन पर क्या असर पड़ता है?

जब किसी व्यक्ति को यह कहा जाता है कि उसकी कुंडली में राजयोग नहीं है, तो वो पहले ही मान लेता हैं कि वो जीवन में कुछ बड़ा नहीं कर पाएंगे. इसका असर उनके आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता पर पड़ता है. और अगर ऐसा व्यक्ति यह मान ले कि उसकी किस्मत में सफलता नहीं लिखी, तो धीरे-धीरे वह प्रयास करना भी कम कर देता है. यह सोच कई बार असली असफलता बन जाती है.
कई बार दूसरों की कुंडली या सफलता देखकर लोग खुद को पीछे समझने लगते हैं. इससे ओवरथिंकिंग, चिंता और मानसिक दबाव बढ़ जाता है.

राजयोग का यह मतलब नहीं कि व्यक्ति बिना मेहनत के राजा बन जाएगा. ज्योतिष में यह केवल एक अनुकूल ग्रह स्थिति मानी जाती है, जो सही समय आने पर अवसर दे सकती है. लेकिन अवसर मिलना और उसका लाभ उठाने में बहुत फर्क होता है. कई बार जिन लोगों की कुंडली में शक्तिशाली राजयोग होते हैं, वे भी जीवन में संघर्ष करते दिखाई देते हैं. 

वहीं दूसरी तरफ ऐसे लोग भी मिलते हैं जिनकी कुंडली में कोई बड़ा राजयोग नहीं होता, लेकिन अपनी मेहनत, अनुशासन और निर्णय क्षमता के दम पर वे समाज में ऊंचा स्थान बना लेते हैं.

ये भी पढ़ें: Bakrid 2026 Date: मौलाना ने बताई ईद-उल-अजहा की तारीख, जानें भारत, पाकिस्तान, सउदी में बकरीद कब

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.