Maharashtra: मजाक से शुरू हुआ झगड़ा बना जानलेवा! मोबाइल को लेकर दोस्तों ने दोस्त को मार डाला
Solapur Murder News: महाराष्ट्र के सोलापुर से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां दोस्तों के साथ शराब पी रहे एक युवक की मामूली विवाद में बेरहमी से हत्या कर दी गई. यह घटना अक्कलकोट रोड स्थित समाधान नगर इलाके में हुई, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है.
यह वारदात सोमवार देर रात करीब 1 बजे वंडरलैंड सिटी के पास राज बीयर शॉप के पीछे हुई. मृतक की पहचान 39 साल के शेकुंबर महबूब नदाफ निवासी समाधान नगर, सोलापुर के रूप में हुई है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, शेकुंबर नदाफ श्रीकृष्ण देशमुख और मल्लीनाथ माशाले के साथ शराब पी रहे थे. इस दौरान मजाक-मजाक के दौरान मोबाइल के लेन-देन को लेकर तीनों में विवाद हो गया. शुरू में मामूली रूप का यह विवाद कुछ ही क्षणों में उग्र हो गया.
सिर पर पत्थर मारकर दोस्त को किया खत्म
बता दें कि गुस्से में मल्लीनाथ माशाले ने शेकुंबर नदाफ को थप्पड़ मारा, जबकि श्रीकृष्ण देशमुख ने गाली दी और गुस्से में एक बड़ा पत्थर उठाकर सीधे शेकुंबर के सिर पर मारा. इस मारपीट में शेकुंबर नदाफ मौके पर ही बेहोश हो गए. घटनास्थल पर मौजूद लोगों के मदद करने की कोशिश करने से पहले ही कुछ देर में उनकी मौत हो गई.
दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया
घटना की जानकारी मिलते ही एमआईडीसी पुलिस स्टेशन के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे. पुलिस ने पंचनामा किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. प्रारंभिक जांच में दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और आगे की जांच जारी है. इस मामले में मृतक शेकुंबर नदाफ की पत्नी सायरा मेहबूब शेख की शिकायत पर श्रीकृष्ण देशमुख और मल्लीनाथ माशाले (दोनों निवासी समाधान नगर, अक्कलकोट रोड, सोलापुर) के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है.
यह भी पढ़ें -
नवी मुंबई में वार्ड बॉय बना फर्जी डॉक्टर, 21 साल की युवती को लगाया गलत इंजेक्शन, हुई मौत
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







