बिहार: ITBP के जवान ने चचेरे भाई की हत्या की, पहले भी दे चुका था धमकी, गोली मारने के बाद फरार

Feb 9, 2026 - 17:08
 0
बिहार: ITBP के जवान ने चचेरे भाई की हत्या की, पहले भी दे चुका था धमकी, गोली मारने के बाद फरार

भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बभनौली गांव में एक आईटीबीपी के एक जवान ने अपने चचेरे भाई गणेश तिवारी (उम्र करीब 50 साल) की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी. घटना सोमवार सुबह की है. गोली मारने के बाद वह फरार हो गया. मौके से एक खोखा बरामद किया गया है. 

मृतक गणेश तिवारी किसान थे. चारा काटते समय उन पर यह हमला किया गया है. परिजनों का आरोप है कि आरोपी जवान बसंत तिवारी उर्फ अभिषेक तिवारी पहले भी धमकाता और फायरिंग करता था. सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ-1 राजकुमार साह, मुफस्सिल थाना पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची. एफएसएल टीम को भी बुलाया गया. 

चारा काट रहे थे गणेश तिवारी

घटना की जानकारी देते हुए बेटे गोलू ने बताया कि पिता मवेशियों को चारा देने के लिए घर के बाहर कुट्टी मशीन से चारा काट रहे थे. इसी बीच उनके चचेरे चाचा बसंत तिवारी उर्फ अभिषेक तिवारी हथियार लेकर आए और फायरिंग करते हुए पापा को गोली मार दी. यह भी बताया कि बराबर वो (चाचा) हम लोगों से लड़ाई खोजते थे. वो चाहते थे कि उनके डर से हमलोग घर छोड़कर चले जाएं. जिस बात का डर था आज वही हुआ.

छुट्टी पर घर आया था जवान

घटना पर पहुंचे एसडीपीओ-1 राजकुमार साह ने बताया कि एक आईटीबीपी के जवान अपने ही चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी है. दोनों पटीदार के बीच झगड़ा चल रहा था. हत्या के बाद गांव वालों के द्वारा बताया गया कि दूसरे लोगों पर भी फायरिंग की है. एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया है. आरोपी जवान छुट्टी पर घर आया था. राज कुमार साह ने बताया कि तकनीकी अनुसंधान एवं टावर डंप के आधार पर आरोपी जवान की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. 

बताया जाता है कि किसान गणेश तिवारी के दो बेटे (गोलू और दीपक) हैं. एक बेटी (नेहा कुमारी) भी है. इनके अलावा अब घर में बुजुर्ग पिता और पत्नी है.

यह भी पढ़ें- Patna News: पटना में बुलडोजर ऐक्शन पर बवाल, पुलिस और निगमकर्मी घायल, शीशा तोड़ा, आगजनी की

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.