टी20 वर्ल्ड कप के बीच इटली के लिए बड़ा 'पॉवर कट', कप्तान हुए बाहर; जानें वजह

Feb 9, 2026 - 17:08
 0
टी20 वर्ल्ड कप के बीच इटली के लिए बड़ा 'पॉवर कट', कप्तान हुए बाहर; जानें वजह

Big Blow For Italy In T20 World Cup: 2026 के टी20 वर्ल्ड कप में इटली की टीम भी हिस्सा ले रही है. टूर्नामेंट का 7वां मुकाबला सोमवार (09 फरवरी) को इटली और स्कॉटलैंड के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जा रहा है. यह टूर्नामेंट में इटली का पहला मैच है और पहले ही मैच में टीम को कप्तान वेन मैडसेन (Wayne Madsen) के रूप में बड़ा झटका लग गया. 

दरअसल, स्कॉटलैंड के खिलाफ जारी मुकाबले में इटली के कप्तान इंजरी के चलते बाहर हो गए हैं. फील्डिंग के दौरान उनका कंधा डिस्लोकेट हो गया. मुकाबले के चौथे ओवर में फील्डिंग के दौरान वेन मैडसेन को इंजरी हुई, जिसके बाद वह मैदान से बाहर चले गए. 

पूरे मैच के लिए हुए बाहर 

क्रिकबज ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि डाइव मारने की कोशिश में इटली के कप्तान का कंधा डिस्लोकेट हुआ. अब वह स्कॉटलैंड के खिलाफ पूरे मुकाबले से बाहर हो गए हैं. वह इस मैच में आगे हिस्सा नहीं लेंगे. अब देखना यह दिलचस्प होगा कि पहले मैच में चोटिल होने के बाद क्या वह दूसरे मुकाबले के लिए वापस आ पाते हैं या नहीं. कप्तान का इस तरह चोटिल होना टीम के लिए बड़ी मुश्किल साबित हो सकता है. 

पहली पारी में स्कॉटलैंड ने की कुटाई

गौरतलब है कि मुकाबले में इटली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बैटिंग के लिए उतरी स्कॉटलैंड टीम की तरफ से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी देखने को मिली. टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 207 रन बनाए. टीम के लिए ओपनर जॉर्ज मुन्से ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 54 गेंदों में 13 चौके और 2 छक्कों की मदद से 84 रन बनाए.

इसके अलावा ब्रैंडन मैकमुलेन ने ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग करते हुए 18 गेंदों में 4 छक्के लगाकर 41* रन स्कोर किए. इस दौरान इटली के लिए अली हसन, ग्रांट स्टीवर्ट, थॉमस ड्रेका और जेजे स्मट्स ने 1-1 विकेट अपने नाम किया. अब देखना दिलचस्प होगा कि रन चेज में इटली कैसा प्रदर्शन करता है. 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.