Falgun Purnima 2026: फाल्गुन पूर्णिमा 2 या 3 मार्च कब ? तारीख और स्नान-दान का मुहूर्त जान लें

Feb 9, 2026 - 17:06
 0
Falgun Purnima 2026: फाल्गुन पूर्णिमा 2 या 3 मार्च कब ? तारीख और स्नान-दान का मुहूर्त जान लें

Falgun Purnima 2026: फाल्गुन पूर्णिमा 3 मार्च 2026 को है. इसे दोल पूर्णिमा और वसंत पूर्णिमा कहा जाता है. इसी दिन होलिका दहन भी किया जाता है. फाल्गुन पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की उपासना की जाती है. मान्यता है इससे दुखों का नाश होता है. ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु सहित देवी लक्ष्मी की पूजा करने से धन दौलत और आरोग्य की प्राप्ति होती है.फाल्गुन पूर्णिमा पर स्नान दान का समय जान लें.

फाल्गुन पूर्णिमा 2026 स्नान-दान समय

फाल्गुन पूर्णिमा 2 मार्च 2026 को शाम 5.55 से शुरू होगी और अगले दिन 3 मार्च 2026 को शाम 5.07 पर समाप्त होगी.

स्नान-दान मुहूर्त - सुबह 5.05 - सुबह 5.55

चौघड़िया मुहूर्त

  • चर - सुबह 9.56 से सुबह 11.24
  • लाभ - सुबह 11.24 से दोपहर 12.52
  • अमृत - दोपहर 12.52 - दोपहर 2.20

होलिका दहन मुहूर्त

फाल्गुन पूर्णिमा पर होलिका दहन के लिए शाम 6.22 से रात 8.50 तक मुहूर्त है. इस दिन भद्रा पूंछ सुबह 1.25 से सुबह 2.35 तक है और भद्रा मुख सुबह 2.35 से सुबह 4.30 तक है.

फाल्गुन पूर्णिमा पूजा विधि

स्नान और शुद्धता - व्रत के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें. शारीरिक और मानसिक शुद्धता का विशेष ध्यान रखें.

पूजा और आराधना- व्रत के दिन सत्यनारायण भगवान की पूजा करें. घर के पूजा स्थल को स्वच्छ कर वहां दीपक जलाएं और भगवान की मूर्ति या तस्वीर के सामने फूल, चावल, धूप, दीप और नैवेद्य अर्पित करें. कथा का पाठ करें.

दान-भजन- दोपहर में सोएं नहीं. भजन या मंत्र जाप करें. गरीबों में दान दें. गौ माता को चारा खिलाएं. अनावश्यक क्रोध, विवाद और नकारात्मक गतिविधियों से दूर रहें.

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर अभिषेक के बाद, शिव मंदिर से लें आएं ये चीज, धन की नहीं होगी कमी

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.