'अगर दोष साबित हुआ तो खुद की गर्दन काट लूंगा', रेप का आरोप लगने पर बोले यूट्यूबर शादाब जकाती

Feb 7, 2026 - 16:20
 0
'अगर दोष साबित हुआ तो खुद की गर्दन काट लूंगा', रेप का आरोप लगने पर बोले यूट्यूबर शादाब जकाती

सोशल मीडिया पर '10 वाला बिस्किट का पैकेट कितने का है' कहकर वायरल हुए यू-ट्यूबर शादाब जकाती इस वक्त एक गंभीर आरोप को लेकर चर्चा में हैं. शादाब जकाती पर एक महिला ने एफआईआर दर्ज कराते हुए उस पर रेप का आरोप लगाया है. मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो गई है.

यू-ट्यूबर शादाब जकाती ने दी सफाई 

महिला द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद यू-ट्यूबर शादाब जकाती ने एक भावुक वीडियो जारी कर अपनी सफाई दी है. वीडियो में शादाब ने कहा कि जिस महिला ने उस पर आरोप लगाए हैं, वह खुद एक दिन उनसे मदद मांगने आई थी. महिला ने शादाब से मदद मांगते हुए कहा था कि वह मजदूरी का काम करती है, उसका एक बच्चा है और आर्थिक तंगी के कारण वह अपने बच्चे की पढ़ाई नहीं करा पा रही. जिसके बाद शादाब ने इंसानियत के नाते उसकी मदद की और उसके बच्चे की छह महीने की फीस, कोर्स और किताबों की व्यवस्था कराई थी.

शादाब जकाती ने वीडियो में बताया कि उनकी टीम में करीब आठ लोग हैं, जिनमें हिंदू और मुस्लिम दोनों शामिल हैं, और वह लंबे समय से गरीबों की मदद करते आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस महिला की कई बार आर्थिक मदद भी की गई. जैसे कभी 5 हजार, कभी 2 हजार और कभी 1 हजार रुपये की और उन्होंने कभी भी इसकी मदद करने से इनकार नहीं किया. महिला ने उनकी टीम के साथ कई वीडियो में भी काम किया है. शादाब ने यह भी बताया कि गांव का दुकानदार और उनकी टीम के सदस्य भी इस बात के गवाह हैं कि आरोप लगा रही महिला को कितने बार महीनों का राशन दिया जाता था.

'मैंने आज तक उस महिला को छूआ नहीं'

अपने वीडियो में शादाब जकाती ने आरोपों को साजिश बताते हुए कहा कि 'मैं कसम खाता हूं की मैंने आज तक महिला को छूआ भी नहीं है'. मेरे घर में कैमरे लगे हैं और वहां हमेशा आठ से दस लोग मौजूद रहते हैं और महिला कभी भी मेरे घर पर रुकी तक नहीं है'. शादाब ने जांच की मांग करते हुए कहा कि अगर मेरे खिलाफ जरा-सा भी सबूत मिलता है, तो मैं अपनी गर्दन खुद काट लूंगा.

वीडियो के अंत में शादाब भावुक होते हुए बोले कि उन्होंने बहुत मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है. उन्हें दर्द इस बात का है कि वे मेहनत कर के फेमस हुए और आज जो भी पैसे भी कमा रहे हैं, उनसे लोगों की मदद ही करते हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और सच्चाई जांच के बाद ही सामने आ जाएगी.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.