'पाकिस्तान को नंगा कर...,' भारतीय फैंस ने PAK टीम को सोशल मीडिया पर खूब लपेटा, कर दिया बुरी तरह ट्रोल

Feb 7, 2026 - 16:19
 0
'पाकिस्तान को नंगा कर...,' भारतीय फैंस ने PAK टीम को सोशल मीडिया पर खूब लपेटा, कर दिया बुरी तरह ट्रोल

दुनिया की 14वें नंबर की टीम नीदरलैंड्स ने पाकिस्तान को लगभग हरा ही दिया था. 2026 टी20 वर्ल्ड कप के मैच में पाकिस्तान आखिरी ओवरों में जैसे-तैसे जीत दर्ज कर पाई. फहीम अशरफ ने 19वें ओवर में 24 रन बटोर कर नीदरलैंड्स के जबड़े से जीत छीन ली थी.

पाकिस्तान पूर्व वर्ल्ड चैंपियन टीम है, लेकिन रैंकिंग में बहुत नीचे मौजूद नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान का बल्लेबाजी लाइन-अप चरमरा गया. बाबर आजम का फ्लॉप प्रदर्शन जारी है, वहीं कप्तान सलमान आगा भी भी कोई बहुत बड़ा तीर नहीं मार पाए. पाकिस्तान की जीत में बहुत बड़ा योगदान फहीम अशरफ का रहा. अशरफ अगर अंतिम ओवरों में 11 गेंद में 29 रनों की पारी ना खेलते तो नीदरलैंड्स बड़ा उलटफेर कर चुका था. देखिए पाकिस्तान को लोगों ने न जाने क्या-क्या कहकर ट्रोल किया है.

पाकिस्तान बुरी तरह ट्रोल

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि अब समझ में या रहा है कि पाकिस्तान, टीम इंडिया के साथ क्यों नहीं खेलना चाहता. उनका नीदरलैंड्स के खिलाफ ये हाल है तो भारत के खिलाफ क्या होगा. उसने कहा कि पाकिस्तान टीम को नंगा कर दिया. एक अन्य व्यक्ति ने लिखा कि यह प्रदर्शन दर्शाता है कि इस टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम का भविष्य कितना उज्जवल है. एक भारतीय फैन ने दावा करके कहा कि मोहम्मद कैफ ने कमेंट्री के समय पाकिस्तान को ट्रोल कर दिया.

 

अपडेट 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.