T20 World Cup 2026 Opening Ceremony: ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करेंगे नोरा फतेही, बादशाह समेत ये कलाकार, जानिए कितने बजे शुरू होगा समारोह

Feb 7, 2026 - 16:18
 0
T20 World Cup 2026 Opening Ceremony: ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करेंगे नोरा फतेही, बादशाह समेत ये कलाकार, जानिए कितने बजे शुरू होगा समारोह

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज आज से हो रहा है. पहले दिन भारत, पाकिस्तान समेत 6 टीमें मैदान पर होंगी. शुरुआत पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड मैच से होगी, आज भारत की भिड़ंत यूएसए से है. ये मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा. आज उद्घाटन समारोह भी है, जिसमें डांसर नोरा फतेही, सिंगर बादशाह आदि कलाकार परफॉर्म करेंगे.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला मैच पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड, कोलंबो में होगा. दूसरा मैच दोपहर 3 बजे से वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड, कोलकाता में होगा. तीसरा मैच भारत बनाम यूएसए, शाम 7 बजे से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा. इस मैच से पहले उद्घाटन समारोह होगा, जिसके लिए वही टिकट्स मान्य होंगे जो मैच के हैं.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 ओपनिंग सेरेमनी में कौन-कौन परफॉर्म करेगा?

टी20 वर्ल्ड कप ओपनिंग सेरेमनी में सितार वादक ऋषभ शर्मा भी परफॉर्म करेंगे. सिवामनी भी परफॉर्म करेंगे. इसके बाद मशहूर सिंगर बादशाह भी अपने गानों से समा बांधेंगे. डांसर नोरा फतेही भी परफॉर्म करेंगी. आईसीसी ने आधिकारिक तौर पर परफॉर्मर्स की जानकारी दी.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 ओपनिंग सेरेमनी कितने बजे शुरू होगी?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी भारत बनाम यूएसए मैच से एक घंटे पहले शुरू होगी. मैच 7 बजे शुरू होगा, ओपनिंग सेरेमनी 6 बजे से शुरू होगी.

लाइव कहां देखें टी20 वर्ल्ड कप 2026 ओपनिंग सेरेमनी?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैचों का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग होगी. उद्घाटन समारोह का लाइव भी इन्हीं प्लेटफॉर्म पर होगा.

आईसीसी चेयरमैन जय शाह और पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी का स्वागत करेंगे, जिनके साथ हर हिस्सा लेने वाले देश का प्रतिनिधित्व करने वाले 20 युवा एम्बेसडर भी होंगे, जो मिलकर आधिकारिक तौर पर टूर्नामेंट की शुरुआत करेंगे.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 20 टीमें खेल रही हैं, जिन्हें 5-5 के 4 ग्रुप्स में रखा गया है. ग्रुप ए की 4 टीमें आज मैदान पर होंगी. पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच आज मैच है, जो ग्रुप ए में शामिल हैं. इसी ग्रुप में भारत और यूएसए भी है. अन्य मुकाबला वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड है, जो ग्रुप सी में शामिल हैं.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.