'कंपैरिजन मुझे पसंद नहीं', नोरा-तमन्ना से तुलना पर बोलीं 'शरारत सॉन्ग' फेम आयशा खान
फिल्म धुरंधर के बाद आयशा खान इन दिनों काफी चर्चा में हैं. खासतौर पर उनका डांस नंबर 'शरारत' सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है. लोग उनके एक्सप्रेशन्स, एनर्जी और स्क्रीन प्रेजेंस की तारीफ करते नहीं थक रहे है. फिल्म को मिल रहे प्यार के साथ आयशा भी धीरे-धीरे इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाती नजर आ रही हैं.
कम्पैरिजन पर आयशा ने तोड़ी चुप्पी
लेकिन तारीफों के साथ-साथ आयशा को कम्पैरिजन का सामना करना पड़ रहा है. सोशल मीडिया पर कई लोग उनकी तुलना नोरा फतेही और तमन्ना भाटिया जैसी बड़ी एक्ट्रेस से कर रहे हैं. इस पर आयशा ने साफ कहा कि उन्हें इस तरह की तुलना बिल्कुल पसंद नहीं है और उन्हें इसका कोई मतलब भी नहीं लगता है.
नोरा फतेही के लिए सिर्फ तारीफ
पिंकविला से एक इंटरव्यू के दौरान आयशा ने कहा कि उन्होंने कई बार ऐसे रील्स देखे हैं जहां उनकी तुलना नोरा फतेही से की गई है। लेकिन वो खुद को कभी नोरा से कंपेयर नहीं कर सकती है. आयशा के मुताबिक जब भी वो नोरा को परफॉर्म करते देखती हैं तो बस हैरान रह जाती हैं. स्टेज पर नोरा की एनर्जी और कॉन्फिडेंस उन्हें बेहद पसंद है और वो उन्हें एक इंस्पिरेशन की तरह देखती हैं.
तमन्ना भाटिया को लेकर भी क्लियर राय
तमन्ना भाटिया के नाम पर भी आयशा ने खुलकर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि तमन्ना सालों से इंडस्ट्री में काम कर रही हैं और अलग-अलग फिल्मों और इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुकी हैं. आयशा का मानना है कि उनके जैसे नए कलाकार को खुद की जर्नी पर फोकस करना चाहिए न कि दूसरों से तुलना करनी चाहिए. 'आज की रात गाने' को देखकर आयशा खुद काफी इंप्रेस हुई थीं.
क्रिस्टल डिसूजा संग अनबन की खबरें गलत
इसी बातचीत में आयशा ने अपनी शरारत को-स्टार क्रिस्टल डिसूजा के साथ अनबन की खबरों पर भी सफाई दी. उन्होंने साफ कहा कि दोनों के बीच किसी तरह की कोई टेंशन नहीं है. आयशा के मुताबिक उनकी और क्रिस्टल की अच्छी बॉन्डिंग है दोनों टच में रहती हैं और एक-दूसरे के लिए काफी सम्मान करती हैं.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







