'जिस्मानी जख्म…', तेजस्वी यादव के अंगूठे में लगी चोट तो रोहिणी आचार्य ने दिया ये रिएक्शन
सोमवार (02 फरवरी, 2026) से बिहार विधानमंडल के बजट सत्र की शुरुआत हुई है. सत्र के पहले दिन आरजेडी नेता तेजस्वी यादव जब व्हीलचेयर पर पहुंचे तो सभी हैरान रह गए. पता चला कि तेजस्वी यादव के पैर के अंगूठे में चोट लगी है और यही कारण है कि उन्हें चलने में दिक्कत हो रही थी तो उन्होंने व्हीलचेयर का सहारा लिया. अब तस्वीर सामने आने के बाद उनकी बहन रोहिणी आचार्य ने एक्स पर पोस्ट किया है.
'चोट जब दिल पर लगती है दर्द...'
हालांकि पोस्ट में कहीं भी उन्होंने तेजस्वी यादव का नाम नहीं लिया है, लेकिन निशाना कहीं न कहीं उधर ही है. क्योंकि पहले भी वो इशारों-इशारों में कई बातें एक्स के जरिए कह चुकी हैं. अब तेजस्वी यादव का नाम लिए बिना उन्होंने सोमवार (02 फरवरी, 2026) को अपने एक्स हैंडल से लिखा, "जिस्मानी जख्म से भी दर्द होता है , मगर चोट जब दिल पर लगती है दर्द बेइंतेहा होता है..."
जिस्मानी जख्म से भी दर्द होता है , मगर चोट जब दिल पर लगती है दर्द बेइंतेहा होता है ...
— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) February 2, 2026
पोस्ट पर यूजर्स ने किए एक से एक कमेंट
रोहिणी आचार्य के इस पोस्ट पर यूजर्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं. निरंजन कुमार सिंह लिखते हैं, "चोट अपने ही देते हैं दीदी… वरना गैरों को क्या पता कहां हाथ रखने से जख्म दुखेगा." एक यूजर ने लिखा, "जिस्मानी जख्म तो मरहम से, वक्त से भर जाते हैं, दाग रह भी जाए तो दिखता है बस, महसूस कम होता है, लेकिन दिल पर लगी चोट... वो नजर नहीं आती, मगर हर सांस के साथ चुभती है. वो चुपके से अंदर तक उतर जाती है, और कभी-कभी सालों-साल तक खून बहाती रहती है-बिना किसी को पता चले."
बता दें कि 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव के बाद जो नतीजे आए उसके बाद से रोहिणी आचार्य परिवार से अलग रह रही हैं. उन्होंने कई आरोप लगाते हुए घर छोड़ दिया था. रिजल्ट के बाद आरजेडी 25 सीट पर सिमट गई जबकि कांग्रेस को महज छह सीटों पर जीत मिली थी. महागठबंधन की ऐसी हार होगी इसकी उम्मीद नहीं थी.
यह भी पढ़ें- बिहार बजट सत्र के पहले दिन व्हीलचेयर पर आए तेजस्वी यादव! टूटा था अंगूठे का नाखून
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







