राजस्थान: शादी के बंधन में बंधने जा रहे कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर, जानें कौन हैं दुल्हनिया?
राजस्थान में छात्र राजनीति से निकल कर कांग्रेस पार्टी से विधायक बने मुकेश भाकर अब राजनीतिक जीवन के साथ साथ वैवाहिक जिम्मेदारियां भी निभाएंगे. लंबे समय से उनके विवाह को लेकर चर्चाएं हो रहीं थी, वहीं अब वह 37 वर्ष की आयु में प्रेम विवाह करने जा रहे हैं.
मुकेश भाकर की शादी की चर्चा जोरों शोरों पर है. तो अब हम आपको बताते हैं मुकेश भाकर की दुल्हनिया कौन हैं. दरअसल, राजस्थान विश्वविद्यालय में ये दोस्ती हुई और धीरे धीरे प्यार में बदल गई. अब दोनों शादी करने जा रहे हैं. मुकेश भाकर की दुल्हनिया बनने जा रही कोमल मीणा आरजेएस अधिकारी हैं.
2019 बैच की RJS अधिकारी हैं कोमल
विधायक मुकेश भाकर की दुल्हनिया कोमल मीणा दौसा जिले की रहने वाली है और 2019 बैच की आरजेएस अधिकारी है. कोमल महिला ने स्नातक तक की पढ़ाई जोधपुर से की उसके बाद राजस्थान विश्वविद्यालय आकर LLM की पढ़ाई की उसके बाद उस दिन वकालत करते हुए आरजेएस की तैयारी की है, जिसमें उनका चयन हुआ.
5 मार्च को होगी शादी
मुकेश भाकर और कोमल मीणा 5 मार्च को शादी के बंधन में बंधने जा रहे है. इस शादी में दोनों ही परिवारों के लोग पहुंचेंगे शादी को लेकर एक खास चर्चा इसलिए भी है क्योंकि दोनों ही अलग अलग जाति से आते हैं मुकेश भाकर जाट समाज से ताल्लुक़ रखते हैं तो कोमल मीणा, मीणा समाज से ताल्लुक़ रखती हैं ऐसे में यह विवाह अंतर्जातीय विवाह है.
शादी का कार्ड वायरल
शादी का कार्ड भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और बताया जा रहा है कि शादी में राजनीति जगत से लेकर फिल्म इंडस्ट्री और पंजाबी म्यूज़िक इंडस्ट्री से जुड़े लोग भी शामिल होंगे. कई पंजाबी कलाकार इस शादी में आने की चर्चा है तो वहीं राजनीतिक जगत के लोग भी शादी में पहुंचेंगे.
दो जगह होगा रिसेप्शन कार्यक्रम
पांच मार्च को लाडनूं विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए रिसेप्शन प्रोग्राम लाडनूं में ही रखा गया है, जिसमें अधिकतर लाडनूं विधानसभा के लोग शामिल होंगे. उसके बाद 9 मार्च को राजधानी जयपुर में रिसेप्शन प्रोग्राम का आयोजन होगा जहां करीब 20 हजार से ज्यादा लोगों के शामिल होने का अनुमान लगाया जा रहा है.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







