वॉर्म-अप मैचों के साथ शुरू होगी टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी, जानिए फुल शेड्यूल और टीम इंडिया के मैच की डिटेल्स

Feb 2, 2026 - 16:06
 0
वॉर्म-अप मैचों के साथ शुरू होगी टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी, जानिए फुल शेड्यूल और टीम इंडिया के मैच की डिटेल्स

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका में होने जा रही है. टूर्नामेंट से पहले सभी टीमें वॉर्म-अप मैचों के जरिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देंगी. ये अभ्यास मुकाबले 2 फरवरी से 6 फरवरी तक खेले जाएंगे, जहां टीमें अपनी प्लेइंग कॉम्बिनेशन, रणनीति और परिस्थितियों के हिसाब से खुद को परखेंगी.

इस बार कुल 16 वॉर्म-अप मुकाबले रखे गए हैं, जो भारत के बेंगलुरु, नवी मुंबई और चेन्नई के अलावा श्रीलंका के कोलंबो में खेले जाएंगे. इन मैचों का मकसद सिर्फ तैयारी है, इसलिए इनके नतीजे टूर्नामेंट की प्वाइंट्स टेबल में नहीं जुड़ेंगे. खास बात यह है कि इन मुकाबलों में टीमें अपने पूरे 15 सदस्यीय स्क्वॉड को आजमा सकती हैं और टॉस के बाद अंतिम प्लेइंग इलेवन का ऐलान करना भी जरूरी नहीं होता है. इन मैचों में प्लेइंग 11 को लेकर कोई सख्त नियम नहीं होता है.

भारत के लिए अहम मुकाबला

भारतीय फैंस की नजरें खासतौर पर 4 फरवरी पर होंगी, जब डिफेंडिंग चैंपियन भारत की टीम साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी. यह मैच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले से भारत अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी की ताकत को परखना चाहेगा.

किन टीमों को मिलेगा अभ्यास का मौका

वॉर्म-अप मैचों में अफगानिस्तान, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड जैसी मजबूत टीमें हिस्सा लेंगी. इसके अलावा अमेरिका, नेपाल, इटली और कनाडा जैसी एसोसिएट टीमें भी बड़े मंच से पहले खुद को साबित करने का मौका पाएंगी.  हालांकि इंग्लैंड और श्रीलंका वॉर्म-अप मैच नहीं खेलेंगे क्योंकि दोनों टीमें आपस में टी20 सीरीज खेल रही हैं.

टी20 विश्व कप 2026 वॉर्म-अप मैचों का पूरा शेड्यूल

2 फरवरी

अफगानिस्तान vs स्कॉटलैंड - दोपहर 3:00 बजे

इंडिया ए vs USA - शाम 5:00 बजे

कनाडा vs इटली - शाम 7:00 बजे

3 फरवरी

श्रीलंका ए vs ओमान - दोपहर 1:00 बजे

नीदरलैंड्स vs जिम्बाब्वे – दोपहर 3:00 बजे

नेपाल vs USA – 5:00 बजे

4 फरवरी

नामीबिया vs स्कॉटलैंड – दोपहर 1:00 बजे

अफगानिस्तान vs वेस्टइंडीज – दोपहर 3:00 बजे

आयरलैंड vs पाकिस्तान – 5:00 बजे

भारत vs साउथ अफ्रीका – 7:00 बजे

5 फरवरी

ओमान vs जिम्बाब्वे - दोपहर 1:00 बजे

कनाडा vs नेपाल - दोपहर 3:00 बजे

ऑस्ट्रेलिया vs नीदरलैंड्स - शाम 5:00 बजे

न्यूजीलैंड vs USA - शाम 7:00 बजे

6 फरवरी

इटली vs UAE - दोपहर 3:00 बजे

इंडिया ए vs नामीबिया - शाम 5:00 बजे

कहां देखें लाइव मैच

वॉर्म-अप मुकाबलों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. वहीं लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. हालांकि सभी मैच लाइव नहीं दिखाए जाएंगे, लेकिन भारत के सभी मुकाबलों के लाइव होने की संभावना ज्यादा है. 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.