'ओ रोमियो' से रिलीज हुआ सॉन्ग 'इश्क का फीवर', दिल चुरा लेगी अरिजीत सिंह की आवाज, फैंस बोले- 'कमबैक कर लो'

Feb 2, 2026 - 16:06
 0
'ओ रोमियो' से रिलीज हुआ सॉन्ग 'इश्क का फीवर', दिल चुरा लेगी अरिजीत सिंह की आवाज, फैंस बोले- 'कमबैक कर लो'

साजिद नाडियाडवाला और विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘ओ’ रोमियो’ इन दिनों म्यूजिक चार्ट्स पर धीरे-धीरे लोगों की पसंद बनती जा रही है. शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर इस फिल्म के गाने पहले से ही चर्चा में हैं. इससे पहले फिल्म के ‘हम तो तेरे ही लिए थे’ और डांस नंबर ‘आशिकों की कॉलोनी’ को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. अब मेकर्स ने फिल्म का नया गाना ‘इश्क का फीवर’ रिलीज कर दिया है.

'ओ रोमियो' से रिलीज हुआ 'इश्क का फीवर' सॉन्ग 
यह गाना एक खूबसूरत रोमांटिक ट्रैक है, जिसे विशाल भारद्वाज ने कंपोज किया है और इसके बोल मशहूर गीतकार गुलजार ने लिखे हैं. गाने को अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है. खास बात यह है कि यह गाना अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट के ऐलान के कुछ ही दिनों बाद रिलीज हुआ है, जिससे उनके फैंस काफी इमोशनल हो गए हैं.

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी पर फिल्माया गया यह गाना अरिजीत सिंह की आवाज में शुरू से ही ध्यान खींच लेता है. गाने की शुरुआत फरीदा जलाल की दमदार लाइन से होती है, जिसके बाद यह धीरे-धीरे एक इमोशनल और सुकून भरी धुन में बदल जाता है. गाने का म्यूजिक काफी सिंपल है, लेकिन इसके जज्बात दिल को छू जाते हैं. इसमें प्यार की एक हल्की-सी तड़प और इंतजार की भावना महसूस होती है. शाहिद और तृप्ति की केमिस्ट्री भी इस मूड के साथ पूरी तरह फिट बैठती है, और इस नई जोड़ी को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं. 

फैंस ने की कमबैक की मांग
गाना रिलीज होते ही फैंस के इमोशनल रिएक्शन सामने आने लगे. एक फैन ने लिखा, 'अरिजीत सिंह को बहुत मिस करूंगा,' तो दूसरे ने कमेंट किया, 'मैं कभी नहीं चाहता कि अरिजीत का दौर खत्म हो.' किसी ने लिखा, 'कमबैक कर लो', तो वहीं एक और फैन ने कहा, 'प्लेबैक सिंगर के तौर पर रिटायरमेंट से पहले अरिजीत भाई का आखिरी गाना.'

अरिजीत के रिटायरमेंट पर विशाल भारद्वाज ने शेयर किया था पोस्ट
बता दें, अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट के ऐलान के बाद विशाल भारद्वाज ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पल शेयर किया. इस वीडियो में विशाल भारद्वाज, अरिजीत के साथ गाना ‘इश्क का फीवर’ गुनगुनाते हुए नजर आए, जबकि अरिजीत उसे रिकॉर्ड कर रहे थे. वीडियो शेयर करते हुए विशाल ने एक इमोशनल नोट भी लिखा और अरिजीत के फैसले पर हैरानी जताई.

उन्होंने लिखा कि कुछ दिन पहले तक जब वे इस गाने पर साथ में काम कर रहे थे, तब उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि यह अरिजीत के साथ उनकी आखिरी फिल्मों में से एक होगी. विशाल ने इसे नाइंसाफी बताया और अरिजीत से अपना फैसला वापस लेने की अपील की. बता दें कि ‘ओ’ रोमियो’ फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रेजेंट कर रहे हैं. इस फिल्म का निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है और इसे नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.