‘रेनमैन’ बने आर माधवन ने फेरा आदित्य धर की प्लानिंग पर पानी, 'धुरंधर' के सेट का किया मजेदार किस्सा शेयर

Feb 2, 2026 - 16:06
 0
‘रेनमैन’ बने आर माधवन ने फेरा आदित्य धर की प्लानिंग पर पानी, 'धुरंधर' के सेट का किया मजेदार किस्सा शेयर

बॉलीवुड स्टार आर. माधवन अपने दमदार काम के लिए जाने जाते हैं. सोमवार को उन्होंने फिल्म धुरंधर के सेट से जुड़ा एक दिलचस्प और मजेदार किस्सा शेयर किया. ये किस्सा फिल्म की शुरुआती शूटिंग का है जब अचानक मौसम ने डायरेक्टर की सारी प्लानिंग बदल दी थी.

सेट पर पहुंचते ही शुरू हो गई बारिश
माधवन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने बताया कि जैसे ही वो सेट पर पहुंचे बारिश शुरू हो गई. ये बारिश फिल्म के पहले शॉट को और भी खास बना गई. वीडियो में माधवन लेह-लद्दाख की खूबसूरती दिखाते नजर आए. वीडियो में माधवन कहते सुनाई देते हैं की 'खूबसूरत लेह और लद्दाख. आज का दिन धूप वाला होना चाहिए था लेकिन लगता है मैं जहां भी जाता हूं बारिश लेकर आता हूं.' उनका ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आया.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by R. Madhavan (@actormaddy)

डायरेक्टर की प्लानिंग बदली, सीन बना परफेक्ट
माधवन ने लिखा की “आदित्य चाहते थे कि आसमान नीला हो और धूप निकली हो ताकि जगह की खूबसूरती और उसका दूसरा रूप दिख सके. लेकिन मेरी वजह से बारिश हो गई इसलिए सेट पर मुझे ‘रेनमैन’ कहा जाता है.” उन्होंने आगे कहा की “हर बार जब मैं सेट पर आता हूं तो तेज बारिश होती है लेकिन इस बार ग्रे आसमान और बारिश वाला सीन पहले शॉट के लिए बिल्कुल फिट बैठ गया. कभी-कभी जो मिलता है वही सबसे सही होता है.”

फिल्म की स्टारकास्ट और कहानी
फिल्म धुरंधर में माधवन के साथ रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल भी लीड रोल में नजर आऐ. फिल्म की कहानी एक अंडरकवर भारतीय जासूस के इर्द-गिर्द घूमती है जो कराची के क्राइम नेटवर्क और पाकिस्तान की पॉलिटिकल ताकतों में घुसकर भारत पर हमला करने वाले आतंकी नेटवर्क को खत्म करने की कोशिश करता है. ये कहानी 1999 की IC-814 हाइजैकिंग, 2001 संसद हमला, 2008 मुंबई हमला और पाकिस्तान के ऑपरेशन लियारी जैसी असली घटनाओं से इंस्पायर्ड है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.